न्यूज़भारत

बंपर कमाई में सारे रिकॉर्ड तोड़ रही रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, कनाडा में ‘जवान’ को भी छोड़ा पीछे

खबर टीम इंडिया की। 1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर कपू की फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज के साथ ही कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। रणबीर कपूर की एक्टिंग और बॉबी देओल का मासी लुक सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ जुटा रहा है। संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बाप-बेटे के रिश्ते पर बेस्ड है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ने भी अहम किरदार निभाया है। तो वहीं अनिल कपूर ने रणबीर के पिता की भूमिका निभाई है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ थिएटर्स में तूफानी कमाई कर रही है। भारत में तो फिल्म ने जोरदार कमाई की ही है, ओवरसीज मार्किट में भी फिल्म की कमाई बहुत जोरदार हुई है. कनाडा में तो रणबीर की फिल्म, शाहरुख की पॉपुलैरिटी को चैलेंज कर रही है और वहां सबसे बड़ी हिट बनने को तैयार है।

कनाडा में इतनी हुई फिल्म की कमाई

‘एनिमल’ ने 12 दिन के अंदर कनाडा में 5.28 मिलियन डॉलर (44 करोड़ रुपये) का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। रणबीर की फिल्म ने इस आंकड़े तक पहुंचते हुए शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘जवान’ ने कनाडा में 5.27 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था। अब ‘एनिमल’ कनाडा में दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन चुकी है। अभी कनाडा में सबसे बड़ी भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड शाहरुख की ‘पठान’ के नाम है, जिसने 6 मिलियन डॉलर (50 करोड़ रुपये से ज्यादा) का बिजनेस किया था। लेकिन अब जल्दी ही रणबीर की फिल्म, शाहरुख की इस फिल्म को भी पीछे छोड़ देगी और रणबीर कनाडा में सबसे बड़े इंडियन सुपरस्टार बन जाएंगे।

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी फिल्म

‘एनिमल’ ने 11 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 401 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है। शाहरुख की ‘जवान’ ने भी इतने ही दिन में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया था और अब ये दोनों फिल्में सबसे तेज इस माइलस्टोन तक पहुंचने वाली फिल्में हैं। संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. फिल्म कमर्शियली काफी सक्सेसफुल हो चुकी है। एनिमल में रणबीर कपूर के खूंखार किरदार ने हर किसी की ध्यान खींचा है। लोग इस फिल्म के सिनेमैटिक एक्सपीरियंस को भुनाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं कई लोग इस इंतजार में हैं कि फिल्म ओटीटी पर कब आएगी। और कब वो इस फिल्म को अपने कम्फर्ट जोन में जाकर देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म जनवरी 2024 में नेटफ्लिक्स पर आ सकती है। अगर अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह ने आपको परेशान किया तो ये एनिमल तो और खतरनाक है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 862

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *