न्यूज़भारत

संसद में सुरक्षा चूक पर PM मोदी की मंत्रियों को नसीहत, बोले- राजनीतिक बयानबाजी से बचें

उमाकांत त्रिपाठी। संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक को लेकर पीएम मोदी का बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से कहा मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है। इसके साथ ही कहा है कि सरकार के लिए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानंमत्री ने अपने मंत्रियों से कहा राजनीतिक बयानबाजी में नहीं पड़ना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक को गंभीरता से लेने और इस पर राजनीतिक बयानबाजी से बचने का निर्देश दिया है। उधर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि लोकसभा में सुरक्षा चूक मामले की जांच से सभी जानकारी सामने आ जाएगी। लोकसभा कक्ष में कूदने वाले दो युवकों को दर्शक दीर्घा के पास उपलब्ध कराने की अनुशंसा करने वाले भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ कार्रवाई की विपक्षी की मांग के बीच जोशी का यह बयान आया।

सदन में जारी रहा हंगामा

संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे को लेकर विपक्षी सदस्यों ने गुरुवार को दोनों सदनों में हंगामा किया और इस दौरान ‘अशोभनीय आचरण’ और आसन की अवमानना को लेकर विपक्षी दलों के कुल 14 सदस्यों को मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए सांसदों में लोकसभा के 13 सदस्य शामिल हैं। राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन को निलंबित किया गया है। लोकसभा में पहले कुल 14 सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव पारित हुआ था, हालांकि बाद में सरकार ने द्रमुक सांसद एस आर पार्थिबन के निलंबन को वापस ले लिया, जो सदन में उपस्थित नहीं थे। उनका नाम त्रुटिवश निलंबित किए जाने वाले सदस्यों की सूची में शामिल हो गया था। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आज दिन में निलंबित लोकसभा सदस्यों की सूची में से पार्थिबन के नाम को वापस ले लिया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद परिसर में कुछ मंत्रियों के साथ बैठक में सुरक्षा चूक के मुद्दे की संवेदनशीलता को रेखांकित किया और अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों को इस मामले पर विपक्षी नेताओं के साथ किसी भी राजनीतिक विवाद में शामिल नहीं होने की सलाह दी। उधर राजस्थान में शपथ लेने के साथ ही भजनलाल शर्मा आधिकारिक रूप से प्रदेश के सीएम बन जाएंगे। आज होने वाले शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित कई दिग्गज बीजेपी नेता भी मौजूद रहेंगे।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 836

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *