न्यूज़भारतमनोरंजन

47 साल के बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, शूटिंग के वक्त आया अटैक

खबर टीम इंडिया की। एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है। वे हिंदी के साथ-साथ मराठी फ़िल्मों में भी काम कर चुके हैं। 47 साल के श्रेयस को आज शाम मुंबई में अंधेरी के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया हैय़ हार्ट अटैक के बाद श्रेयस की एंजियोप्लास्टी भी की गई। अस्पताल ने श्रेयस के अस्पताल में होने और एंजियोप्लास्टी होने की बात की पुष्टि की है। वह इन दिनों वेलकम 3 की शूटिंग कर रहे हैं। 47 साल के एक्टर के मैनेजर के मुताबिक, उनका बीपी अचानक काफी बढ़ गया था। फिर उन्हें एंजियोप्लास्टी के लिए अस्पताल लेकर गए।

जल्द डिस्चार्ज होंगे श्रेयस

अस्पताल प्रशासन ने एक्टर की हेल्थ का अपडेट दिया था। उनके मुताबिक, गुरुवार शाम को श्रेयस अस्पताल में एडमिट हुई थे। 10 बजे के करीब उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। अब उनकी तबीयत में सुधार है, उनकी कंडीशन स्टेबल है। कुछ दिनों में वो डिस्चार्ज हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर मुंबई में फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग कर रहे थे। अक्षय कुमार ने इंस्टा पर फिल्म के सेट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें श्रेयस भी नजर आते हैं। अक्षय वीडियो में स्टंट कर रहे हैं। उनके पीछे सीढ़ियों पर श्रेयस खड़े हैं। वीडियो में एक्टर्स को मस्ती करते हुए देखा गया। मगर किसी को भनक नहीं थी कि अगले ही पल श्रेयस के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा।

पत्नी ने पहुंचाया अस्पताल

गुरुवार को भी वह शूटिंग कर रहे थे और पूरी तरह से स्वस्थ थे। काम खत्म करने के बाद एक्टर घर लौटे और फिर उन्होंने असहज होने की शिकायत की। तब उनकी पत्नी उन्हें अस्पताल ले जाने लगी तो वह रास्त में ही बेहोश हो गए। सूत्रों ने ये भी बताया कि श्रेयस तलपड़े सेट पर काफी अच्छे से काम कर रहे थे। उन्होंने खूब हंसी मजाक किया और थोड़ा बहुत एक्शन वाले सीन भी किए थे। हालांकि अभी तक श्रेयस की टीम की ओर से किसी भी प्रकार का बयान जारी नहीं किया गया है। एक्टर के फैंस उनके हेल्थ अपडेट के बारे में जाना चाहते हैं।

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *