न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने वाराणसी को दी कई सौगात, नए साल पर देशवासियों से किया ये आग्रह

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन तक अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहे। दौरे के दूसरे दिन सोमवार को PM ने स्वर्वेद महामंदिर का इनॉगरेशन किया। इसके बाद बरकी पहुंचे और लाभार्थियों से बात की। वाराणसी-नई दिल्ली दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी 2019 को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। पीएम मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा और मंदिर की सभा में संबोधित कियाय़ यहां उन्होंने हजारों लोगों के सामने 9 आग्रह किए।

वाराणसी को दी कई सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान अरबों की सौगात के साथ ही वाराणसी से नई दिल्ली के लिए चलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने 19 हजार करोड़ की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम ने स्वर्वेद महामंदिर का भी लोकार्पण भी किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा है कि विकास की अमृत धारा जो काशी में बह रही है वो पूरे क्षेत्र को आगे ले जाएगी। पीएम मोदी ने कहा है कि लोगों में विश्वास पैदा हुआ है कि 2047 तक भारत विकसित होकर रहेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगों के अनुभवों को देखने समझने का अवसर मिला। परियोजनाओं से काशी के विकास को और गति मिलेगी।

पीएम ने लोगों से किए ये आग्रह
पहला आग्रह- पानी की बूंद- बूंद बचाइए, जल संरक्षण के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कीजिए.
दूसरा आग्रह- गांव-गांव जाकर लोगों को डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक कीजिए व ऑनलाइन पेमेंट सिखाइए.
तीसरा आग्रह- अपने गांव-मोहल्ले-शहर को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए कार्य कीजिए.
चौथा आग्रह- स्थानीय उत्पादों को प्रमोट कीजिए. मेड इन इंडिया प्रोडक्ट का प्रयोग कीजिए.
पांचवां आग्रह- जितना हो सके, पहले अपने देश को देखिए। अपने देश में घूमिए. जब तक पूरा देश नहीं देख लेते, विदेशों में जाने का मन नहीं बनाना चाहिए. धन्नासेठों से भी कहता हूं कि विदेशों में जाकर शादी क्यों करते हैं. भारत में शादी करो।

दोनों हाथ उठाकर बोला- नम: पार्वती पतये हर-हर महादेव

मोदी ने कहा कि दशकों से पूर्वांचल का ये पूरा इलाका बहुत उपेक्षित रहा है, लेकिन महादेव के आशीर्वाद से मोदी आपकी सेवा में जुटा है। अब से कुछ महीने बाद ही देशभर में चुनाव है। मोदी ने देशभर को गारंटी दी है कि वो अपनी तीसरी पारी में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाएंगे। ये गारंटी दे रहा हूं तो इसका कारण आप सब हैं। काशी के स्वजन हैं। आइए, एक बार दूनों हाथ उठाकर फिर से बोला–नम: पार्वती पतये हर-हर महादेव।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 773

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *