न्यूज़भारत

अंतिम सांसें गिन रहा दाऊद इब्राहिम, कई बार की उल्टियां-102 डिग्री बुखार में तड़प रहा डॉन

उमाकांत त्रिपाठी। दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया है। आईएसआई से नाराजगी की वजह से हो सकता है कि उसकी हत्या करने की कोशिश की गई हो। गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में अंतिम सांसें गिन रहा है। वो कराची के एक अस्पताल में भर्ती है। हिंदुस्तान का दुश्मन नंबर एक दाऊद इब्राहिम (67 साल) 1993 के मुंबई बम हमले का आरोपी है। अमेरिका ने भी उसे आतंकी घोषित कर रखा है। मुंबई ब्लास्ट के बाद दाऊद भारत से भाग गया था। यही डी कंपनी का सरगना है। भारत की खुफिया एजेंसियां दाऊद के ठिकाने के साथ-साथ उसकी आवाज तक हासिल कर चुकी हैं। खुफिया एजेंसियां पाकिस्तान में उसके उन ठिकानों तक भी पहुंचीं, जिन्हें वो अब तक दुनिया भर से छिपाता रहा है।

ये दावा किया जा रहा है कि उसे 102 डिग्री का बुखार था और इसके चलते कई बार उल्टियां हुई है। दावे के मुताबिक, सुरक्षा के चलते उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया और इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम को घर पर ही बुलाया गया है। यहां पहली मंजिल पर एक कमरे को वार्ड रूम में तब्दील किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी में लगी है। 68 साल के दाऊद को कराची के बंगले में ही तीन-चार बॉटल ड्रिप दिया गया। उल्टियों की वजह से वह कमजोर हो गया है और बेड से उठ पाने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी देखरेख में लगी है। D कंपनी के टॉप सोर्सेज के मुताबिक, दोपहर 3 से 4 बजे तक इस मामले में और अधिक स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं मुंबई पुलिस के टॉप सोर्सेज का भी यही कहना है कि जहर की खबर को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है, मुंबई ATS क्राइम ब्रांच के अधिकारी एजेंसियों के संपर्क में है।

 

कहां है दाऊद का ठिकाना?

कराची के क्लिफ्टन रोड पर स्थित व्हाइट हाउस बंगला दाऊद का पाकिस्तान में परमानेंट ठिकाना है। यहां वो अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। इसके अलावा, कराची में ही डिफेंस हाउसिंग कॉलोनी में बंगला नंबर-37 है। ये दाऊद का दूसरा ठिकाना है। नये खुलासे के मुताबिक दाऊद इब्राहिम अब करांची के डिफेंस एरिया में अब्दुल्ला गाजी बाबा दरगाह के पीछे रहीम फाकी के पास रहता है। जिस गली में उसका बंगला है, वह कराची का नो-ट्राइपास जोन है और उस पर पाकिस्तानी रेंजर्स का कड़ा पहरा है। इतना ही नहीं, दाऊद इब्राहिम ने एक पाकिस्तानी पठान लड़की से दूसरा निकाह किया है। दाऊद की पहली बीवी जुबीना जरीन उर्फ मेहजबीन ने भी दावों की पुष्टि की थी। दाऊद की पहली बीवी महजबीन ही हर अहम मौके पर भारत में बैठे रिश्तेदारों के संपर्क में वॉट्सप्प कॉल के जरिए जुड़ी रहती है। महजबीन मुंबई की रहने वाली है। महजबीन का तलाक नहीं हुआ है। दाऊद ने महजबीन की सहमति से दूसरा निकाह किया है।

 

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 787

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *