न्यूज़भारतहेडलाइंस

खेल मंत्रालय ने नए कुश्ती संघ की मान्यता रद्द की, WFI के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह को भी किया सस्पेंड

उमाकांत त्रिपाठी। दिल्ली रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई बॉडी की मान्यता खेल मंत्रालय ने रद्द कर दी है। इसके साथ ही WFI के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है। आपको बता दें कि तीन पहले ही बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह ने ये चुनाव जीता था। आपको बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव (WFI President Suspend) हाल ही में संपन्न हुए थे, जिसमें बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को जीत मिली थी। वहीं इस चुनाव में पहलवान अनीता श्योराण हार गईं थीं। संजय सिंह की जीत के बाद बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था।

इसलिए हुआ एक्शन

खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ पर ये कार्रवाई की है। ये कार्रवाई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करने की ‘जल्दबाजी’ को लेकर हुई है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द करते हुए संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी है। खेल मंत्रालय ने अगले आदेश तक किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी है।

खेल मंत्रालय ने क्या कहा

संजय सिंह के चुने जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री आवास के सामने अपना पद्मश्री रख दिया था और एक चिट्ठी भी लिखी थी। माना जा रहा है कि पहलवानों इस मांग को देखते हुए ही सरकार ने नए कुश्ती संघ को निलंबित किया है। मान्यता रद्द करते हुए खेल मंत्रालय ने कहा है कि, ऐसा लगता है मानो पुराने पदाधिकारी ही सभी फैसले ले रहे हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 773

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *