Uncategorizedन्यूज़भारतहेडलाइंस

सामने आई राम मंदिर की नई तस्वीरें,लाखों भक्तों ने तैयार किए रामलला के वस्त्र; योगी ने लड्डुओं को लेकर दिया बयान।

उमाकांत त्रिपाठी।
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज हो गई हैं। हेरिटेज एंड हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट ने रामलला के वस्त्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा। रामलला का यह वस्त्र 12 लाख भक्तों ने दो-दो धागे के सहयोग से बनाया है।

इस दौरान सीएम ने कहा, नए भारत की नई अयोध्या आ चुकी है, हर कोई अयोध्या जाने के लिए इच्छुक हैं। अब अयोध्या में कोई गोली नहीं चलाएगा कोई कर्फ्यू नहीं लगेगा। गोली नहीं लड्डू के गोले मिलेंगे। किसी को धैर्य नहीं खोना है।

16 जनवरी (मंगलवार) से प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं, जो 21 जनवरी तक चलेंगे। दोपहर एक बजे से भगवान रामलला की मूर्ति के निर्माण स्थल पर कर्मकुटी पूजा हुई। इसके बाद यजमान और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने सरयू में पूजन किया। इससे पहले राम जन्मभूमि परिसर में साफ सफाई की गई। राम मंदिर को भी सरयू जल से धोया गया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने  राम मंदिर की नई तस्वीरें जारी की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नई अयोध्या में अब कभी कर्फ्यू नहीं लगेगा, बल्कि राम नाम संकीर्तन होगा। अब यहां कभी गोली नहीं चलेगी, बल्कि राम भक्तों को लड्डू के गोले मिलेंगे। उन्होंने कहा है कि अब अयोध्या में कोई पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा रोकने का साहस नहीं करेगा।

Related Posts

1 of 861

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *