Uncategorized

जारी की स्टैर्डंड ऑपरेशन प्रोटोकॉल ने नई एविएशन मिनिस्ट्री,दिल्ली सहित 6 मेट्रो एयरपोर्टस पर बनेंगे वॉर रुम; 3 बार फ्लाईट लेट होने पर करनी होगी रिपोर्टिंग।

उमाकांत त्रिपाठी।

कोहरे के कारण उड़ानों में हो रही देरी को लेकर सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने नई स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोटोकॉल (SOP) जारी की है। इसके तहत दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता मेट्रो एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स की सुविधा के लिए वॉर रूम बनाए जाएंगे।

इसके अलावा किसी भी फ्लाइट के लेट होने की स्थिति में दिनभर में एयरलाइंस कंपनी को तीन बार रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही CISF की चौबीस घंटे मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के रनवे 29L को भी शुरू किया जाएगा।

सिंधिया ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट का यह सबसे पुराना रनवे है। पिछले साल जी-20 समिट के दौरान शुरू किया गया था। उसके बाद मेंटेनेंस की वजह से बंद कर दिया गया था। इस रनवे पर घने कोहरे की स्थिति में भी फ्लाइट ऑपरेट किए जा सकेंगे। पिछले दो दिनों में IndiGo की फ्लाइट डिले की दो घटनाएं हुईं, जिसके बाद ये SOP जारी की गई।

Related Posts

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

ये शादी है अनोखी: 6 सगे भाइयों ने 6 सगी बहनों से किया निकाह, जानें कहां से सामने आया ये अजीबोगरीब विवाह?

उमाकांत त्रिपाठी।पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हुई एक शादी के इन दिनों सोशल मीडिया…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *