Uncategorized

जारी की स्टैर्डंड ऑपरेशन प्रोटोकॉल ने नई एविएशन मिनिस्ट्री,दिल्ली सहित 6 मेट्रो एयरपोर्टस पर बनेंगे वॉर रुम; 3 बार फ्लाईट लेट होने पर करनी होगी रिपोर्टिंग।

उमाकांत त्रिपाठी।

कोहरे के कारण उड़ानों में हो रही देरी को लेकर सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने नई स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोटोकॉल (SOP) जारी की है। इसके तहत दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता मेट्रो एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स की सुविधा के लिए वॉर रूम बनाए जाएंगे।

इसके अलावा किसी भी फ्लाइट के लेट होने की स्थिति में दिनभर में एयरलाइंस कंपनी को तीन बार रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही CISF की चौबीस घंटे मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के रनवे 29L को भी शुरू किया जाएगा।

सिंधिया ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट का यह सबसे पुराना रनवे है। पिछले साल जी-20 समिट के दौरान शुरू किया गया था। उसके बाद मेंटेनेंस की वजह से बंद कर दिया गया था। इस रनवे पर घने कोहरे की स्थिति में भी फ्लाइट ऑपरेट किए जा सकेंगे। पिछले दो दिनों में IndiGo की फ्लाइट डिले की दो घटनाएं हुईं, जिसके बाद ये SOP जारी की गई।

Related Posts

क्या केंद्र और राज्य सरकारों के तालमेल से खुश नहीं हैं पीएम मोदी? अपने मंत्रियों को दी ये सलाह

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ हुई PM…

दिल्ली हाईकोर्ट में वकील का झूठा दावा – जज सौरभ बनर्जी ने लगाई कड़ी फटकार, जानें क्या है मामला?

उमाकांत त्रिपाठी । दिल्ली उच्च न्यायालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब…

क्या अब भी सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी पाकिस्तान, बांग्लादेश पर बड़ी जीत के बाद जगी उम्मीदें

खबर टीम इंडिया की। लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार जीत हासिल कर…

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *