न्यूज़भारतहेडलाइंस

26 जनवरी के दिन पीएम मोदी ने पहनी बांधनी पगड़ी, वायरल हुआ 75वें गणतंत्र दिवस पर पीएम का लुक

उमाकांत त्रिपाठी। देश में शुक्रवार (26 जनवरी) को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर पीएम मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी रंग-बिरंगी पगड़ी में नजर आए। वे हर बार गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग तरह की पगड़ियों में नजर आते हैं।

बांधनी पगड़ी पहनी
इस बार जो पगड़ी पीएम ने पहनी है वह बांधनी प्रिंट की है जो राजस्थान में काफी लोकप्रिय है। पीएम की पगड़ी में लाल, पीला, गुलाबी, नीला रंग है। इस पर अलग-अलग तरह के प्रिंट हैं। पीले रंग ज्यादा होने के कारण इस पगड़ी को भगवान श्रीराम से जोड़ कर देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की सदरी भी पहनी है।

10 गणतंत्र दिवस मना चुके हैं मोदी
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी 10 गणतंत्र दिवस मना चुके हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी पीएम अलग-अलग पगड़ी-साफे में नजर आते रहे हैं। 75वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पारंपरिक बग्घी में बैठकर राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ पर पहुंची। 40 साल बाद कोई राष्ट्रपति इस बग्घी में बैठा है। चीफ गेस्ट फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी इस बग्घी में सवार थे। यह बग्घी पाकिस्तान से टॉस जीतकर भारत को मिली थी।

Related Posts

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *