न्यूज़भारतहेडलाइंस

कैबिनेट की पहली बैठक हुई एनडीए में, विभागें के बंटवारे को लेकर हुई चर्चा;जाने क्या है मामला?

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में एनडीए कैबिनेट की पहली बैठक हुई। कैबिनेट शुरू होने से पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सीएम से मिलने दफ्तर पहुंचे। कैबिनेट में 4 एजेंडों पर मुहर लगी। सदन की कार्यवाही बुलाने के लिए नीतीश को अधिकार दिया गया। 5 फरवरी से शुरू होने वाला बजट सत्र अगले दिन के लिए टाल दिया गया है। बताया जाता है कि 12 फरवरी को सीएम फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा की कार्यवाही बुला सकते हैं।
कैबिनेट मीटिंग के बाद नीतीश सीएम हाउस में जेडीयू के सांसदों से 1 घंटे चर्चा की। मीटिंग खत्म होने के कुछ देर बाद एनडीए के नेता मिलने पहुंचे। सीएम हाउस में जीतन राम मांझी, पशुपति पारस और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। बताया जाता है कि इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर सभी के बीच चर्चा हुई।

सम्राट चौधरी उतारेंगे पगड़ी

कैबिनेट के कुछ देर बाद दोनों डिप्टी सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पत्रकारों ने मुरेठा को लेकर सम्राट चौधरी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा मेरी दूसरी मां है। मेरी जन्मदिन देनी वाली मां जब चली गई थी तब मैंने मुरेठा बांधा था।
मैं व्यक्तिगत तौर पर कमिटेड हूं। दूसरी मां के सम्मान में अगर अयोध्या जाकर सर मुंडवाना पड़ा तो मुंडवाऊंगा। मैं भाजपा सिपाही हूं। वो भावुक क्षण था जब मैंने वो बात रखी थी।
इससे पहले सचिवालय में लगे RJD-कांग्रेस के मंत्रियों के नेम प्लेट उखाड़ दी गई है। जेडीयू के पुराने मंत्रियों के नेम प्लेट को ढंक दिया गया है। तेजस्वी के बंगले के बाहर लगी डिप्टी सीएम की नेम प्लेट को भी ढंका गया है।

बिहार में हो सकता है फ्लोर टेस्ट
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद फ्लोर टेस्ट 12 फरवरी को हो सकता है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 15 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो सकता है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली स्थगित हुई
कटिहार में 30 जनवरी को होने वाली बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली को स्थगित कर दिया गया है।

नीतीश से मिलने पहुंचे जीतन राम मांझी
हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी अपने बेटे मंत्री संतोष सुमन के साथ सीएम हाउस पहुंचे हैं। नीतीश कुमार से मुलाकात कर रहे हैं।

सम्राट चौधरी बोले
सम्राट चौधरी मे कहा कि भाजपा मेरी दूसरी मां की तरह है। हमको जन्म देनी वाली मां जब चली गई थी, तब मैंने मुरेठा बांधा था। मैं व्यक्तिगत तौर पर कमिटेड हूं। दूसरी मां के सम्मान में अगर अयोध्या जाकर सर मुंडवाना पड़ा तो मुंडवाऊंगा। मैं भाजपा का सिपाही हूं। वो भावुक क्षण था, जब मैंने वो बात रखी थी। अब भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर मैं अपना मुरेठा और बाल मुंडवा कर भगवान राम के चरणों में दूंगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *