न्यूज़भारतहेडलाइंस

असम में पीएम मोदी ने किया मां कामाख्या कॉरिडोर का शिलान्यास, बोले- नॉर्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी और मजबूत करेंगे

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे थे। रविवार को उन्होंने यहां के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुवाहाटी के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में मां कामाख्या मंदिर कॉरिडोर समेत असम में 11 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इसे महाकाल और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह 498 करोड़ रुपए खर्च कर डेवलप किया जाएगा।

विपक्ष पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन के बाद मैं अब यहां मां कामाख्या के द्वार पर आया हूं। आज मुझे यहां मां कामाख्या दिव्यलोक परियोजना का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा- कुछ लोगों ने अपनी ही संस्कृति पर शर्मिंदा होने का ट्रेंड बना दिया था। कोई भी अपनी जड़ों को काटकर, अतीत को भुलाकर सफल नहीं हो सकता। हमारे तीर्थ, हमारे मंदिर, हमारी आस्था के स्थान, ये सिर्फ दर्शन करने की स्थली ही नहीं हैं। ये हजारों वर्षों की हमारी सभ्यता की यात्रा की अमिट निशानियां हैं।

पांच पॉइंट से समझिए पीएम के भाषण का अर्थ
1. अयोध्या में भव्य आयोजन के बाद कामाख्या के द्वार आया हूं
पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में भव्य आयोजन के बाद मैं अब यहां मां कामाख्या के द्वार पर आया हूं। आज मुझे यहां मां कामाख्या दिव्यलोक परियोजना का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दिव्यलोक की जो कल्पना की गई है, मुझे उसके बारे में विस्तार से बताया गया है।

2. लोगों ने अपनी ही संस्कृति पर शर्मिंदा होने का ट्रेंड बना दिया था
पीएम ने कहा- कुछ लोगों ने अपनी ही संस्कृति पर शर्मिंदा होने का ट्रेंड बना दिया था। कोई भी अपनी जड़ों को काटकर, अतीत को भुलाकर सफल नहीं हो सकता। कामाख्या कॉरिडोर का काम जब पूरा होगा तो ये देश और दुनिया भर से आने वाले मां के भक्तों को असीम आनंद से भर देगा।

3. हमारे तीर्थ हमारी सभ्यता की यात्रा की अमिट निशानियां
पीएम ने कहा- हमारे तीर्थ, हमारे मंदिर, हमारी आस्था के स्थान, ये सिर्फ दर्शन करने की स्थली ही नहीं हैं। ये हजारों वर्षों की हमारी सभ्यता की यात्रा की अमिट निशानियां हैं। भारत ने हर संकट का सामना करते हुए कैसे खुद को अटल रखा, ये उसकी साक्षी है।

4. नॉर्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी और मजबूत करेंगे
मोदी ने कहा कि आज मुझे एक बार फिर मां कामाख्या के आशीर्वाद से असम के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स आपको सौंपने का सौभाग्य मिला है। यहां 11 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये सारे प्रोजेक्ट असम और नॉर्थ-ईस्ट के साथ ही दक्षिण एशिया के दूसरे देशों के साथ इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगे।

5. देश में पर्यटन को लेकर उत्साह बढ़ रहा है
मोदी ने कहा- आज देश में पर्यटन को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। असम में पहले 6 मेडिकल कॉलज थे, आज 12 हैं। पहले बड़े संस्थान बड़े शहरों में होते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। भाजपा सरकार नॉर्थ ईस्ट के विकास पर विशेष जोर दे रही है। बीते 10 साल में रिकॉर्ड संख्या में यहां टूरिस्ट आए हैं। 2014 तक नॉर्थ-ईस्ट में सिर्फ 10 हजार किमी का नेशनल हाईवे हुआ करते थे। पिछले 10 सालों में ही हमने 6 हजार किमी के नए नेशनल हाईवे बनाए हैं।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *