न्यूज़भारतहेडलाइंस

केरल के कार्यक्रम में भड़कीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, भारत माता की जय ना बोलने पर कहा- आप लोग बाहर जाइए

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने केरल में भारत माता की जय का नारा नहीं लगाने वालों पर नाराजगी जताई। केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी केरल में नाराज हो गईं। कोझिकोड के एक कार्यक्रम में उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने नारा नहीं दोहराया। लेखी ने उन लोगों से पूछा, “क्या भारत सिर्फ मेरी मां है, आपकी मां नहीं है?” केंद्रीय मंत्री ने एक महिला को कार्यक्रम से निकल जाने को भी कह दिया।

शायद आपको देश पर गर्व नहीं- मीनाक्षी
दरअसल, मीनाक्षी लेखी शनिवार (3 फरवरी) को केरल में राइट विंग द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल होने पहुंची थीं। अपने भाषण के अंत में उन्होंने भारत माता की जय का नारा लगाया। सम्मेलन में आए कुछ लोगों ने लेखी के नारे पर न तो कोई प्रतिक्रिया दी, न तो नारा दोहराया। मीनाक्षी ने दोबारा भारत माता का नारा लगाया, इस बार भी दर्शकों में मौजूद कुछ लोगों ने नारा नहीं दोहराया। नारा नहीं दोहराए जाने से नाराज मीनाक्षी लेखी ने उनसे पूछा कि क्या भारत उनकी मां नहीं हैं? मुझे बताओ, क्या इसमें कोई शक है? मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जिसे देश पर गर्व नहीं है और जिसे भारत के बारे में बोलना शर्मनाक लगता है, उसे युवा सम्मेलन का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं।

बोलीं- आप लोग बाहर जाइए
मीनाक्षी लेखी ने ऑडियंस में शामिल महिला को खड़े होने का बोला। महिला इधर-उधर देखने लगी। इस पर लेखी ने कहा कि यहां-वहां मत झांको, मैं तुमसे बात कर रही हूं। उन्होंने महिला से पूछा कि क्या भारत तुम्हारी मां नहीं है। ऐसा रवैया क्यों है। केंद्रीय मंत्री ने दोबारा भारत माता की जय का नारा लगाया, लेकिन महिला खड़ी रही, उसने नारा नहीं दोहराया। इस पर लेखी ने महिला को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल जाने का बोला। उन्होंने कहा कि जिसे देश पर गर्व नहीं है और जिसे भारत के बारे में बोलना शर्मनाक लगता है, उसे युवा सम्मेलन का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *