क्रिकेटन्यूज़

तीसरे टेस्ट से पहले बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, राजकोट टेस्ट से बाहर हुए केएल राहुल, ये खिलाड़ी हुए शामिल

खबर टीम इंडिया की। भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर केएल राहुल राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया हैं। BCCI ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। राहुल फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं। पहले टेस्ट के बाद केएल राहुल को थाई में दर्द की शिकायत आई थी। राहुल पहले टेस्ट में इंजर्ड होने के बाद दूसरा मुकाबला नहीं खेल सके थे। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा।

डेब्यू करेंगे पडिक्कल
कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल के पास भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू का मौका है। पडिक्कल इससे पहले भारत के लिए टी-20 क्रिकेट खेल चुके हैं। पडिक्कल कर्नाटक के टॉप प्लेयर्स में से एक है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 31 मैचों में 2227 रन है, जिसमें 12 अर्धशतक और 6 शतक शामिल हैं। श्रेयस अय्यर को पीठ की दर्द की वजह से टीम से बाहर रखा गया है। उन्होंने दूसरे टेस्ट के बाद पीठ में दर्द की शिकायत की थी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि अय्यर को खराब प्रदर्शन के कारण बाहर किया गया है। वे शुरुआती 2 टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके थे। वे 4 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके।

सीरीज से बाहर हुए श्रेयस
केएल राहुल के साथ ही रवींद्र जडेजा भी बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) की निगरानी में है, जहां वे रिकवरी कर रहे हैं। दोनों की फिटनेस रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रवींद्र जडेजा हैदराबाद टेस्ट के चौथे दिन इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स के डायरेक्ट हिट से रन आउट हो गए थे। पवेलियन लौटने के दौरान उन्हें चलने में दिक्कतें हुई थी। केएल राहुल को 50 टेस्ट मैचों का अनुभव हैं। उन्होंने भारत के लिए 50 टेस्ट में 2863 रन बनाए हैं।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 755

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *