न्यूज़भारतहेडलाइंस

पहली बार रामलला ने दोपहर में आराम किया:अब दोपहर 12 से 1 बजे तक बंद रहेंगे दर्शन, आरती में सिर्फ 100 लोग शामिल होंगे

उमाकांत त्रिपाठी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज शुक्रवार (16 फरवरी) को पहली बार रामलला ने दोपहर में एक घंटे विश्राम किया। आज से हर रोज दोपहर 12 से 1 बजे तक मंदिर बंद रहेगा। अब 12 बजे भोग और आरती के बाद रामलला एक घंटा विश्राम करेंगे। दरअसल, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर दोपहर में सिर्फ 15 मिनट के लिए बंद किया जाता था। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया, अब भक्त सुबह 6 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 1 बजे से रात 9 बजकर 30 मिनट तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

सिर्फ 100 श्रद्धालुओं को मिलेगी एंट्री
इसके अलावा तीन टाइम होने वाली आरती में सिर्फ 100 श्रद्धालु ही शामिल हो सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन पास की व्यवस्था शुरू की गई है। अयोध्या में स्थापित की गई प्रतिमा 4.5 फीट ऊंची है। यह सोने के सिंहासन पर विराजमान है। डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामलला की मंगला आरती सुबह 4 बजे, शृंगार आरती सुबह 6:15 बजे और शयन आरती रात 10 बजे होती है। हर आरती के लिए भक्तों को 100-100 पास जारी करना शुरू किया है।पास ऑनलाइन और ऑफलाइन जारी किए जा रहे हैं। ऑफलाइन 80 और ऑनलाइन 20 पास जारी किए जाएंगे।

यहां से लें ऑनलाइन पास
रामजन्मभूमि पथ पर ही ट्रस्ट के कार्यालय से ऑफलाइन पास ले सकते हैं। इसके अलावा ट्रस्ट की वेबसाइट https://srjbtkshetra.org/ से ऑनलाइन पास लिए जा सकते हैं। ऑनलाइन पास के लिए सबसे पहले ट्रस्ट की वेबसाइट ttps://srjbtkshetra.org/ जाएं। यहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद ओटीपी दर्ज करें, फिर डिटेल फीड करके सब्मिट करें। इसके बाद पास इश्यू हो जाएगा। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन 23 जनवरी को रिकार्ड 5 लाख से ज्यादा भक्तों ने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद वसंत पंचमी तक लगभग हर रोज 2 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के पहुंचते रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार अब तक करीब 60 लाख भक्त रामलला का दर्शन कर चुके हैं। इस साल करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओं के रामलला के दरबार में पहुंचने की संभावना है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *