न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम ने दी गुजरात को सौगात, महेसाणा के नवसारी में मोदी ने किया मित्रा पार्क का भूमिपूजन

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। वे सुबह अहमदाबाद में PM अमूल फेडरेशन के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने डेयरी के ऑटोमेटिक प्लांट का उद्घाटन किया। इसके बाद महेसाणा के वालीनाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की। अपने आखिरी कार्यक्रम के तहत पीएम नवसारी पहुंचे, जहां 59 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।पीएम दोपहर करीब 1 बजे महेसाणा के वालीनाथ महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, पिछले दो दशकों में विकास के साथ-साथ विरासत की भव्यता पर भी काम हुआ है। दुर्भाग्य से भारत में विरासत के क्षेत्र में विकास रुक गया था।

कांग्रेस पर साधा निशाना
इस कांग्रेस सरकार ने धार्मिक स्थलों पर सवाल उठाए। यह कांग्रेस ही है, जिसने सोमनाथ और पावागढ़ मंदिरों के विकास कार्यों में रुकावट पैदा की। अब जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है तो भी उन्होंने नकारात्मक रवैया दिखाया। इन लोगों ने तो भगवान राम के अस्तित्व तक पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने विकास और विरासत के बीच टकराव पैदा किया, लेकिन हम अपने देश की भव्य विरासत पर भी काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

पीएम ने किया लोकार्पण
यह संयोग बनने की ही बात है कि ठीक एक महीने पहले मैं अयोध्या के मंदिर में था। यह मंदिर गुरुगादी रबारी समुदाय की आस्था का केंद्र है। मैं पहले भी यहां आ चुका हूं। यहां आने पर मुझे दिव्य ऊर्जा का अनुभव होता है। ये ऊर्जा उस यात्रा से भी जुड़ती है जो बलदेवगिरी बापू ने शुरू की थी। बलदेवगिरि बापू से मेरा घनिष्ठ संबंध था। उन्होंने आगे कहा, यह भी मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि आज यहां 13000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने का मौका मिला। इससे यहां के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। विकास की यह यात्रा सतत चलती रहेगी, यह मोदी की गारंटी है।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *