Uncategorized

झारखंड में JMM पर जमकर बरसे पीएम मोदी, बोले- JMM का मतलब जमकर खाओ

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि जेएमएम का मतलब अब जमकर खाओ हो गया है पीएम मोदी ने झारखंड सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा,मैंने कोयले के ढेर तो देखे थे, लिकन नोटों के ढेर पहली बार देखे।

पीएम मोदी ने कहा
मोदी बोले जेएमएम और कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक ही समझा है यहां इतने प्रतिभाशाली नौजवान हैं लेकिन ये लोग उनको आगे नहीं बढ़ाएंगे परिवारवादी अपने ही परिवार के बारे में सोचते हैं जबकि मोदी जो भी कर रहा है आपके और आपके बच्चों के भविष्य के लिए कर रहा है।
उन्होंने परिवारवाद को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि जेएमएम को चलाने वाले एक ही परिवार के लोग हैं कि नहीं है? उन्हें अपने बच्चों की चिंता है या आपके बच्चों की चिंता है उन्होंने कहा कि मोदी है तो आपके बच्चों के भविष्य मेरी गारंटी है।

निराश हो चुके थे सब

पीएम मोदी ने कहा,’क्या आपने सोचा था कि ये कारखाना एक दिन फिर से शुरू हो जाएगा सब लोग निराश हो चुके थे सब ने मान लिया था कि ताला लग गया लग गया लेकिन यह मोदी है, जिसकी गारंटी में दम है इसलिए यह, जिसकी आशा भी आपने छोड़ दी थी इस खाद कारखाने से यहां युवाओं के लिए रोजगार के हजारों अवसर बनेंगे भाजपा का मतलब और मकसद विकास है जबकि कांग्रेस या उसके सहयोगी दल, वह विकास के सबसे बड़े दुश्मन हैं अब देखिए उसका उदाहरण आपको याद दिलाता हूं।

प्रोजेक्ट पर लगा ताला

पीएम ने कहा,कांग्रेस की घोटालेबाज सरकार आई और प्रोजेक्ट पर ताला लग गया. आज इस बिजली कारखाने से अनेकों घर रोशन हो रहे हैं. मोदी ने उन गरीबों की भी चिंता की है, जिनके घर पहले बिजली कनेक्शन नहीं था. सौभाग्य योजना से यहां धनबाद में भी करीब एक लाख घरों में पहली बार मुफ्त बिजली कनेक्शन लगा है. इसलिए तो देश कह रहा है जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है।

 

Related Posts

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

अरबाज से तलाक, अर्जुन से ब्रेकअप के बाद अब 19 साल छोटे हीरा व्यापारी के प्यार में डूबी 52 साल की मलाइका

खबर इंडिया की।बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *