न्यूज़भारत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान- मैं केवल कार्यकर्ता हूं, मुझे नहीं है पीएम पद की आकांक्षा

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक इंटरव्यू में कहा कि, वह अपने काम के प्रति बेहद सजग हैं और इसमें कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं करते हैं. क्या पीएम मोदी VS नितिन गडकरी जैसी चर्चाओं में कोई दम है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं संघ का स्वयंसेवक हूं और कार्यकर्ता केवल कार्यकर्ता होता है मेरे मन में पीएम बनने के लिए कोई आकांक्षा नहीं है

केंद्रीय मंत्री ने कहा
केंद्रीय मंत्री से दिवंगत बीजेपी नेता प्रमोद महाजन से टकराव और विरोध के बाबत सवाल किया. असल में ऐसा कई खबरों में पहले कहा गया है कि प्रमोद महाजन ने नितिन गडकरी से कहा था, कि वह उन्हें मंत्री नहीं बनने देंगे. इस सवाल के जवाब में नितिन गडकरी ने कहा कि, ‘प्रमोद महाजन का मुझसे कोई विरोध रहा होगा, ऐसा कहना तो उनके साथ बहुत अन्याय होगा. पहला जो मंत्रिमंडल बना, उसमें मैं नहीं था. कई सारे लोगों की अपेक्षाएं थीं कि मैं मंत्रिमंडल में शामिल रहूंगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दूसरे बार में मैं मंत्री बना तो उनकी अनुमति से ही बना. उनके नेतृत्व में मुझे काम करने का मौका मिला और उन्होंने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया. विरोध जैसा कुछ नहीं

केंद्रीय मंत्री बोले
क्या पीएम मोदी VS गडकरी ऐसी किसी टर्म का कोई अस्तित्व है, इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि,मुझे दुख होता है कि कुछ लोग मीडिया में हम दोनों के बीच में झगड़ा लगे ऐसी बात लगाते रहते हैं. मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं संघ का स्वयंसेवक हूं हमने पार्टी कार्यालय में लिखा है नेशन फर्स्ट, फिर पार्टी और उसके बाद मैं मैं इसी विचारधारा में भरोसा रखता हूं आज पीएम मोदी हमारे नेता हैं, उनके नेतृत्व में देश चौतरफा विकास कर रहा है न पीएम के लिए कोई सवाल, न कोई झगड़ा है, न कोई विवाद है, न हमने कोई क्लेम किया है ये सिर्फ खाली बैठे लोगों का ऐनालिसिस है सीएम, पूर्व सीएम बनता है मंत्री, पूर्व मंत्री बनता है विधायक, पूर्व विधायक बनता है, लेकिन कार्यकर्ता हमेशा कार्यकर्ता रहता है, वह कभी पूर्व नहीं रहता है न मेरे मन में कोई सपना है कि पीएम बनूं न ऐसी आकांक्षा है और न ऐसा कोई क्लेम किया है मैं तो काम करना चाहता हूं काम करता रहूंगा।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *