न्यूज़भारतहेडलाइंस

संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से पीएम मोदी का भावुक संवाद, बोले- हम आपका ध्यान रखेंगे

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पश्चिम बंगाल के बारासात में संदेशखाली की पीड़ित आदिवासी महिलाओं से मिले। संदेशखाली की 5 महिलाओं ने PM से मुलाकात की। PM ने कहा- चिंता ना करें, हम आपका ध्यान रखेंगे। प्रोटोकॉल की वजह से कुछ बसें समय से बारासात नहीं पहुंच सकीं।इससे पहले प्रधानमंत्री ने कोलकाता में देश की पहली अंडर वाटर मेट्रो टनल समेत 15 हजार 400 करोड़ की योजनाओं का इनॉगरेशन किया। इसके बाद वे नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में भाजपा की नारी शक्ति अभिनंदन रैली में शामिल हुए। रैली में 85 किलोमीटर दूर से संदेशखाली की महिलाएं भी शामिल होने पहुंची थीं।

पीएम ने दिया भाषण
PM ने यहां 38 मिनट का भाषण दिया, जिसमें INDI गठबंधन, पश्चिम बंगाल सरकार, संदेशखाली और केंद्र सरकार की योजनाओं पर बोले। PM ने कहा- इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी लोग आजकल मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का खुद का परिवार ही नहीं हैं, इसलिए मैं परिवारवाद के खिलाफ बात करता हूं।
PM ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य में लागू नहीं होने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सस्ते सिलेंडर की योजना भी नहीं लागू हुई।

पीएम बोले संदेशखाली पर
आखिर में PM ने संदेशखाली का जिक्र किया। उन्होंने कहा- संदेशखाली में गरीब आदिवासी बहनों पर अत्याचार हो रहा है। बंगाल सरकार अत्याचारियों को बचाने के लिए पूरी ताकत से लगी है, लेकिन संदेशखाली की महिलाओं का गुस्सा ज्वार बन चुका है। टीएमसी के माफिया राज को ध्वस्त करने के लिए बंगाल की नारी शक्ति निकल चुकी है।
संदेशखाली की महिलाओं ने TMC के नेता शाहजहां शेख पर रेप और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने शाहजहां शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था।हालांकि शेख की गिरफ्तारी ED की टीम पर 5 जनवरी को छापेमारी के दौरान जानलेवा हमले को लेकर हुई है।

TMC नाम का ग्रहण लगा बंगाल में
बंगाल पर TMC नाम का जो ग्रहण है, वो राज्य के विकास को आगे नहीं बढ़ने दे रहा है। आपको इंडी गठबंधन को हराना है। देश के कोने-कोने में कमल खिलाना है। नारी वंदन का इतना बड़ा भव्य समारोह, नारी सम्मान में कमल के सम्मान में सब माताओं-बहनों से आग्रह है कि अपना मोबाइल फोन निकालिए फ्लैश लाइट चालू कीजिए।

देश के विकास के लिए नारी शक्ति को दे अवसर
भारत को विकसित बनाने के लिए नारी शक्ति को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना जरूरी है। भाजपा सरकार के चलते आज हर सेक्टर में महिलाओं के लिए नए रास्ते बन रहे हैं। जहां जहां इंडी गठबंधन वालों की सरकार है, वहां महिलाओं पर उतना ही अत्याचार है।
ये नारी सम्मान, नारी शक्ति के सामर्थ्य का परिचय है। आज नारी शक्ति पूरे देश को अपने सामर्थ्य का परिचय दे रही है।

 

TMC सरकार है लेफ्ट के साथ
आज देश की पहली नागरिक हमारी राष्ट्रपतिजी आदिवासी समाज में पैदा हुई एक बेटी हैं। लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण की गारंटी दी थी, पूरी हो चुकी। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति की गारंटी दी थी, वो भी पूरी हुई। TMC, लेफ्ट और कांग्रेस तब भी कट्टरपंथियों के साथ खड़े थे और आज भी उनके साथ हैं।

टीएमसी ने बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ नहीं होने दिया लागू
यहां टीएमसी सरकार ने कभी बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ लागू नहीं होने दिया। उज्ज्वला योजना, सस्ते सिलेंडर की योजना भी नहीं लागू हुई। 14 लाख से ज्यादा एप्लीकेशन यहां की सरकार के पास पेंडिंग पड़ी हैं। भाजपा सरकार बहन-बेटियों की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने में जुटी हुई है। हमने अभियान चलाए, योजनाएं बनाईं। सस्ते सेनेटरी पैड बनाने की योजना लाए। हमने मुफ्त टीकाकरण और गर्भवती को 5 हजार रुपए की मदद देने की योजना बनाई। आशा और आंगनवाली कार्यकर्ताओं को 5 लाख की बीमा योजना का फैसला लिया। हर जगह बेटियों के लिए टॉयलट का निर्माण किया। गरीबों को जो घर दिए जा रहे हैं, रजिस्ट्री महिलाओं के नाम होती है। बंगाल में 24 लाख घर ऐसे हैं।

केंद्र की योजनाएं रोकती है राज्य सरकार
भाजपा महिलाओं के लिए एक और बड़ी योजना लेकर आई है। मोदी ने गांव की बहनों के लिए नमो ड्रोन दीदी योजना शुरू की है। इससे बहनों को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे खेती आधुनिक होगी और बहनों को अतिरिक्त कमाई भी होगी। indi अलायंस क्या कर रहा है ये भी जानना जरूरी है। केंद्र जो योजना बनाती है, इस गठबंधन वाली राज्य सरकारें उस पर रोक लगा देती है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *