न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने फिर बोला परिवारवाद पर हमला, बोले- मैंने सच्चाई बताई तो मुझे ही गालियां मिलने लगी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के बेतिया में सभा की। उन्होंने अपने 25 मिनट के भाषण में लालू यादव का नाम लिए बिना परिवारवाद और जंगलराज पर उनको घेरा। साथ ही इंडिया पर सवाल खड़े किए।पीएम मोदी ने कहा, राजद, कांग्रेस और इनका इंडिया अभी भी 20वीं सदी में जी रहा है। हम हर घर को सूर्य घर बनाना चाहते हैं। लेकिन इंडी गठबंधन लालटेन के दम पर ही आगे बढ़ना चाहता है।’जब तक बिहार में लालटेन की लौ रही तब तक एक ही परिवार का विकास हुआ। आज जब मोदी इनको सच्चाई बताते है तो ये मोदी को गाली देते हैं। कहते हैं मोदी का परिवार नहीं है।

पीएम मोदी बोले
क्या इंडी गठबंधन को लूटने का लाइसेंस मिलना चाहिए। परिवारवाद और भ्रष्टाचार के कट्टर समर्थक ये आज अंबेडकर, लोहिया, बापू को भी काठघरे में खड़ा करते हैं। इन्होंने भी तो परिवार को बढ़ावा नहीं दिया। देश के लिए खुद को खपा दियामोदी का पांच दिन में बिहार का ये दूसरा दौरा है। इससे पहले 2 मार्च को उन्होंने औरंगाबाद में जनसभा की थी।पीएम ने कहा है कि एनडीए सरकार की यही कोशिश है कि बिहार में ही युवाओं को रोजगार मिले। बिहार में 22 हजार करोड़ से एक दर्जन पुलों का निर्माण हो रहा है।मंच पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में गायिका अनुराधा पौडवाल ने प्रस्तुति दी।

 

नीतीश कुमार जांएगे कल से विदेश दौरे पर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल से विदेश दौर पर हैं। इसलिए वे पीएम मोदी की सभा में शामिल होने नहीं पहुंचे। उनके प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री विजय चौधरी कार्यक्रम में शामिल हुए।

बेतिया से रवाना हुए पीएम
बेतिया में प्रधानमंत्री करीब एक घंटा रहे। उन्होंने करीब 25 मिनट तक भाषण दिया। सभा खत्म होने के बाद पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से कुशीनगर रवाना हो गए।

पीएम मोदी बोले
आज एक ऐसा व्यक्ति है, जिसने छोटी उम्र में घर छोड़ दिया। बिहार का हर व्यक्ति छठ, दिवाली, होली में घर जरूर लौटता है, लेकिन मोदी कौन सा घर लौटे। इसके लिए तो पूरा देश ही परिवार है। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है मैं हूं मोदी का परिवार।मोदी अपने सभी गरीब परिवार की गरीबी दूर करना चाह रहा है। इसलिए मुफ्त राशन दे रहे हैं। महिलाओं की कठिनाई दूर हो इसलिए गैस, नल से जल, घर दे रहे हैं।युवाओं की कठिनाई दूर हो इसलिए आधुनिक शिक्षण संस्थान बना रहे हैं। किसान सशक्त बने। किसानों को ऊर्जा दाता और उर्वरक दाता बना रहे हैं।परिवारवादियों ने आपके साथ क्या किया? यहां बरौनी का खाद कारखाना कब से बंद पड़ा था। इन परिवारवदियों को कभी चिंता नहीं हुई। मोदी ने किसानों और परिवारों को इसे शुरू करने की गारंटी दी थी। आज ये कारखाना किसानों को खाद और युवाओं को नौकरी दे रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

10 करोड़ की रिश्वत लेने वाला कलेक्टर, पत्नी भी है IAS अफसर, जानें कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी.?

उमाकांत त्रिपाठी।भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक…

टीआई का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली एमपी की ASI की कहानी सुन चौंक जाएंगी, अब गंवाई नौकरी

उमाकांत त्रिपाठी।साल 2022 में इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर घटी एक सनसनीखेज…

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

पति से छिपकर बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची शादीशुदा गर्लफ्रेंड, दोनों के बीच बने संबंध, फिर आशिक ने…!

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के निवाड़ी की रहने वाली रोहणी और रतिराम एक दूसरे से…

1 of 481

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *