न्यूज़भारतहेडलाइंस

आज होगा देश की प्रतिभाओं का सम्मान, पीएम मोदी देंगे नेशनल क्रिएटर्स को अवॉर्ड; 23 विजेता होंगे सम्मानित

जया किशोरी को मिला बेस्ट क्रिएटर का अवॉर्ड
उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स के लिए पहुंच गए हैं। ये अवॉर्ड्स पहली बार दिए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में मोदी के साथ IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव भी मौजूद हैं।मोदी ने कथा वाचक जया किशोरी को बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज का अवॉर्ड दिया है। साथ ही कल्चरल एंबेसडर ऑफ द इयर का अवॉर्ड मैथिली ठाकुर को सौंपा है। इसके अलावा कीर्तिका गोवंदासामी को बेस्ट स्टोरीटेलर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

 

पीएम ने दिये 20 कैटेगरी में अवॉर्डस
पीएम मोदी जिन 20 कैटेगरी में अवॉर्ड्स दे रहे हैं, उनमें नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स बेस्ट स्टोरी राइटर, सेलिब्रिटी प्रोड्यूसर, ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड, सोशल चेंज बेस्ट क्रिएटर, एग्रीकल्चर प्रोड्यूसर, कल्चरल एम्बेसेडर, इंटरनेशनल प्रोड्यूसर, ट्रैवल प्रोड्यूसर, क्लीनलीनेस एम्बेसेडर, न्यू इंडिया चैंपियन, टेक क्रिएटर, हेरिटेज फैशन आइकन, बेस्ट क्रिएटर मेल-फीमेल, फूड कैटेगरी बेस्ट प्रोड्यूसर, एजुकेशन बेस्ट क्रिएटर, गेमिंग कैटेगरी बेस्ट क्रिएटर, बेस्ट माइक्रो प्रोड्यूसर, बेस्ट नैनो प्रोड्यूसर, बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस प्रोड्यूसर जैसी कैटेगरी शामिल हैं।

पीएम मोदी बोले
नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 110वें एपिसोड में बताया था। PM मोदी ने कहा था कि सरकार ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के टैलेंट का सम्मान करने के लिए नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड’ की शुरुआत की है।

पीएम ने यह भी कहा था कि देश के युवा जो कंटेंट तैयार कर रहे हैं उनकी आवाज आज बहुत प्रभावी हो गई है। मैं कंटेंट क्रिएटर्स से आग्रह करूंगा कि वे इसमें शामिल हों। अगर आप भी ऐसे दिलचस्प कंटेंट क्रिएटर्स को जानते हैं तो उन्हें नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट जरूर करें।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *