न्यूज़भारतहेडलाइंस

युवा कश्मीरी व्यापारी नाजिम के साथ पीएम मोदी का फोटो वायरल, पीएम मोदी ने पूरी की मुराद

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक कश्मीरी युवा नाजिम की फोटो वायरल हो रही है। इसे खुद पीएम ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है।
श्रीनगर में जनसभा से पहले मोदी ने कश्मीरी युवा उद्यमियों से बातचीत की। नाजिम भी इनमें शामिल थे। पीएम ने शहद का बिजनेस करने वाले युवा और बेकरी का कारोबार करने वाली एक युवती से भी बात की।

नाजिम बोले
नाजिम ने बताया- मधुमक्खी पालन का व्यवसाय शुरू करते वक्त मैंने अपने घर की छत पर सिर्फ दो बक्से रखे थे, तब मैं 10वीं में पढ़ता था।इसके बाद साल 2018 और 2019 के बाद मैंने जब इस बिजनेस को बढ़ाने का सोचा। सरकार ने मुझे सब्सिडी के साथ मक्खियों के 25 बक्से दिए। इससे मैंने 75 किलो शहद तैयार किया। 60 हजार रुपए की कमाई की। फिर मैंने धीरे-धीरे मक्खियों के 200 बॉक्स कर लिए। इसके बाद मैंने सरकार की मदद ली और फिर अपनी वेबसाइट बनाई।

 

नाजिम वेबसाइट को लेकर बोले
नाजिम ने कहा कि वेबसाइट बनाने के बाद मैंने 5 हजार किलो शहद बेचा। धीरे-धीरे ये सफर आगे बढ़ा। आज मैंने 2 हजार मधुमक्खियां के बक्से बना लिए हैं।
जब मेरा बिजनेस बढ़ने लगा तो मैंने सोचा कि मैं अकेला आगे नहीं बढूंगा, इसके बाद 100 युवा मेरे इस कारोबार से जुड़े।

पीएम मोदी बोले
नाजिम की बातें सुनने के बाद पीएम मोदी ने उनसे पूछा कि जब आप पढ़ाई करते थे तो उस वक्त आपका क्या सपना था। पीएम के इस सवाल का जवाब देते हुए नाजिम ने कहा, सर जब मैं 10वीं क्लास में था तो घर वाले बोलते थे कि आप डॉक्टर, इंजीनियर बनो। तब मैंने अपने दिल की सुनी।

नाजिम ने ली पीएम के साथ सेल्फी
नाजिम ने पीएम से बातचीत के दौरान सेल्फी लेने की इच्छा जताई। इस पर पीएम ने कहा कि मैं SPG से बोलूंगा कि वो आपको मेरे पास लाएं। आपके साथ सेल्फी लें।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *