न्यूज़भारतहेडलाइंस

बीजेपी नेता किशोर मकवाना को नई जिम्मेदारी, पीएम के करीबी को बनाया गया अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष

उमाकांत त्रिपाठी।भाजपा नेता किशोर मकवाना को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।मकवाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के प्रवक्ता हैं। वह एक पत्रकार और कॉलमिस्ट भी हैं।

अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा
चुनाव आयुक्त (EC) अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। गोयल का इस्तीफा उस वक्त आया है, जब कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव का ऐलान होने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) बनने की कतार में थे, क्योंकि मौजूदा राजीव कुमार फरवरी 2025 में रिटायर होने वाले हैं।

प्रदीप वर्मा का नाम किया घोषित
भाजपा ने शनिवार को राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के अलावा JMM से डॉ. सरफराज अहमद और मुंबई के एक बिजनेसमैन हरिहर महापात्रा ने भी नामांकन पत्र खरीदा है। झारखंड से बीजेपी के समीर उरांव व कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू का कार्यकाल इसी साल तीन मई को खत्म हो रहा है। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर 21 मार्च को वोटिंग होगी।

नबाम तुकी ने पद से दिया इस्तीफा
अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष नबाम तुकी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार (9 मार्च) को AICC को इस्तीफा सौंपा। अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी ग्यामार ताना ने शनिवार को कहा कि नबाम ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है। वे कांग्रेस के 3 विधायकों को भाजपा में शामिल होने से नहीं रोक पाए थे। नबाम राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *