न्यूज़भारतहेडलाइंस

आईपीएल में नहीं खेलते दिखेंगे रिषभ पंत, NCA से नहीं मिला फिटनेस क्लियरेंस

खबर टीम इंडिया की।ऋषभ पंत को अब तक IPL खेलने के लिए फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिल सका है। दिल्ली कैपिटल्स ने पंत की फिटनेस रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) की ओर से टीम मैनेजमेंट को कोई जवाब नहीं मिला। IPL 22 मार्च से शुरू होगा।

नहीं खेल पांएगे ipl पंत
पंत को BCCI से फिटनेस टेस्ट पास होने का सर्टिफिकेट अब तक नहीं मिला है। इस कारण उनके IPL खेलने पर संशय है। नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के एक्सपर्ट पंत को मैच खेलने को लेकर फिट नहीं मान रहे हैं।पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स से जब इस बारे सवाल किया तो उन्होंने इसका खंडन नहीं किया और सिर्फ इतना कहा कि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पंत दिल्ली के स्क्वॉड में नहीं होंगे शामिल
सूत्रों की मानें तो फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण दिल्ली कैपिटल्स ने अपने स्क्वॉड में अब तक ऋषभ पंत को शामिल नहीं किया है। हालांकि टीम मैनेजमेंट BCCI से रिक्वेस्ट कर पंत को एक्स्ट्रा प्लेयर के रूप में स्क्वॉड में रख सकता है।

सौरव गांगुली ने दिया इंटरव्यू
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पंत फिट हैं और IPL खेल सकते हैं। NCA 5 मार्च को उनकी फिटनेस रिपोर्ट देगा। हालांकि 9 मार्च तक भी पंत की रिपोर्ट सामने नहीं आई।

हो सकते है ipl तक फिट पंत
DC टीम के को-ऑनर पार्थ जिंदल ने भी कहा था कि पंत IPL के शुरुआती मैच खेलेंगे। वह फर्स्ट हाफ में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। उन्होंने बैटिंग करनी शुरू कर दी है, वह विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं। IPL से पहले तक वह फिट हो जाएंगे।

2022 से क्रिकेट से दूर हैं पंत
पंत दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। उनका 31 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाने के दौरान एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उनके दाहिने पैर के घुटने की तीन सर्जरी हुई। वह नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिकवरी कर रहे हैं।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 890

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *