न्यूज़भारत

पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम लिखा लेटर, पीएम ने जनता से मांगे विकसित भारत के लिए सुझाव

उमाकांत त्रिपाठी। पीएम मोदी ने देश के लोगों के नाम एक लेटर लिखा। PM मोदी ने इसमें लिखा कि आपका और हमारा साथ एक दशक पूरा करने की दहलीज पर है। 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास और समर्थन मुझे प्रेरित करता है।

मोदी ने लिखा- यह आपके विश्वास और समर्थन का ही नतीजा है कि हमने GST लागू करना, आर्टिकल 370 हटाना, तीन तलाक पर नया कानून, संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन कानून, नई संसद का उद्घाटन जैसे कई ऐतिहासिक और बड़े फैसले लिए।

मोदी बोले- परंपरा और आधुनिकता के साथ आगे बढ़ रहा भारत
मोदी ने कहा- हमारा देश परंपरा और आधुनिकता, दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। पिछले दशक में जहां अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व निर्माण हुआ, वहीं हमारी राष्ट्रीय और सांस्कृतिक विरासत का भी कायाकल्प हुआ है। आज हर नागरिक को इस बात का गर्व है कि देश आगे बढ़ने के साथ-साथ अपनी समृद्ध संस्कृति का भी जश्न मना रहा है।

PM ने विकसित भारत के लिए देशवासियों से मांगा सुझाव
PM ने आगे लिखा- यह आपका समर्थन ही है जो मुझे देश कल्याण के लिए साहसिक फैसले लेने, महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाने और उन्हें सही ढंग से लागू करने की शक्ति देता है। हम एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए मुझे आपके विचारों, सुझावों और समर्थन की जरूरत है और मैं इसका इंतजार करूंगा।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिए हैं। इनमें से दो कैंडिडेट्स- आसनसोल सीट से पवन सिंह और बाराबंकी से उपेंद्र रावत ने नाम वापस ले लिया है। पार्टी ने पहली लिस्ट 2 मार्च को जारी की थी। लिस्ट में 16 राज्य और दो UT से 195 कैंडिडेट्स के नाम थे।

पार्टी ने 13 मार्च की शाम दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 72 नाम थे। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे। खट्‌टर ने 12 मार्च को CM पद से इस्तीफा दिया था।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *