न्यूज़मनोरंजन

रणवीर शौरी ने महेश भट्‌ट पर लगाए गंभीर आरोप, सुशांत राजपूत के मर्डर पर भी कही बड़ी बात

खबर टीम इंडिया की।खोसला का घोसला’, ‘लक्ष्य’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में नजर आए एक्टर रणवीर शौरी ने हालिया इंटरव्यू में एक बार फिर से महेश भट्‌ट और उनकी फैमिली पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में बहुत दोगलापन है और जब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ यहां गलत व्यवहार किया गया तो उन्होंने इस पर बात करना जरूर समझा।

पूजा भट्ट को डेट कर रहे थे रणवीर
मेरे मन में मिस्टर भट्ट (महेश भट्ट) के लिए बहुत सम्मान था जब तक कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं हुआ। उस वक्त में उनकी बेटी (पूजा भट्ट) को डेट कर रहा था। उस वक्त मैंने नोटिस किया कि मेरे मन में उनके प्रति जो भी सम्मान था, उसका उपयोग मुझे मैनिपुलेट करने के लिए किया जा रहा था मेरे साथ बहुत ही दोगला व्यवहार किया जा रहा था।

‘इंडस्ट्री में गुटबाजी होती है, ऑफ रिकॉर्ड हर कोई एक्सेप्ट करेगा
इंटरव्यू में रणवीर ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि सुशांत के निधन के बाद इंडस्ट्री के वर्क कल्चर और यहां होने वाली गैंगबाजी को लेकर काफी डिबेट हुई।

शौरी ने दिया इंटरव्यू
इंटरव्यू में शौरी ने यह भी बताया कि सुशांत के साथ उनका बॉन्ड कैसा था। एक्टर ने कहा, ‘हम बहुत क्लोज तो नहीं थे पर अच्छे दोस्त थे। हमने दो महीनों तक साथ में ‘सोनचिड़िया’ की शूटिंग की थी। इस दौरान हमारा बॉन्ड इसलिए भी डेवलप हुआ क्योंकि हम दोनों को ही फिजिक्स बहुत पसंद है। हम कई बार इस पर चर्चा करते थे।’

रणवीर शौरी बोले
शौरी ने आगे कहा, ‘जहां हम शूट कर रहे थे वहां एक चंद्र ग्रहण पड़ा था। उसे देखने के लिए सुशांत ने मुंबई से अपना टेलिस्कोप मंगवा लिया था। उसे गार्डन में सेट किया और फिर हमने उससे ग्रहण देखा था।’ रणवीर और सुशांत स्टारर फिल्म ‘सोनचिड़िया’ मार्च 2019 में रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स ने तो इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी पर बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *