न्यूज़भारतहेडलाइंस

क्या आपकी राशि में है सुख-शांति या होने वाला है धन-लाभ, जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल (AAJ KA RASHIFAL)

उमाकांत त्रिपाठी।मेष- बड़ों की सीख सलाह पर ध्यान देंगे. सफलता का प्रतिशत ऊंचा बना रहेगा. प्रेम संबंधों में सफलता पाएंगे. मन के मामले सुखद बने रहेंगे. प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में प्रभावशाली रहेंगे. भावनात्मक मामलों में सकारात्मक रहें. मैत्री भावना बढ़ेगी. स्वजनों से मतभेद दूर होंगे. घर परिवार में सुख सौख्य सहजता बढ़ेगी. बड़ों की आज्ञाकारिता बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. सक्रियता साहस से आगे बढ़ेंगे. बौद्धिक कार्यों में तेजी बनाए रखेंगे.

वृष- कामकाजी दबाव एवं बहकावे में न आएं. भावावेश में आने से बचें. धैर्य और विश्वास दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें. संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे. भवन वाहन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. सुनी बातों पर भरोसा करने से बचेंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि रखेंगे. हस्तक्षेप से बचें. आवश्यक जानकारी साझा करने का प्रयास रखें. परिजनों से सुलह सलाह सामंजस्य बनाए रखें. जल्दबाजी में निर्णय न लें. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. वैचारिक संतुलन बनाए रखेंगे. मितभाषी बने रहें.

मिथुन- करीबियों संग तालमेल और संपर्क बढ़ाने में आगे बने रहेंगे. विभिन्न प्रयासों में गति बनी रहेगी. भाई बंधुओं के साथ सहयोग से आगे बढ़ेंगे. साहस पराक्रम बना रहेगा. लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे. सुविधाओं पर जोर रखेंगे. साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. आलस्य को त्यागें. वातावरण अनुकूल बना रहेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल होंगे. सामाजिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती हैं.

कर्क- रहन सहन संवार पर रहेगा. अपनों से संवाद में सहज रहेंगे. कुल परिवार के मामले पक्ष में बनेंगे. धन संपदा के विषयों में प्रभाव बनाए रखें. अपनों से करीबी बढ़ाएंगे. परिजनों से सलाह लेंगे. नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे. जीवनशैली आकर्षक रहेगी. भव्य आयोजनों से जुड़ेंगे. अतिथि आगमन बना रहेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. जीवन में शुभता रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सुख सौख्य बढ़ेगा. कारोबार में तेजी रखेंगे. सभी का दिल जीतेंगे. वचन वादा निभाएंगे. संकोच दूर होगा.

सिंह- चहुंओर से सहयोग समर्थन बना रहेगा. स्वजनों से भेंट होगी. सबके हितलाभ की भावना रहेगी. घर में उत्सव की रूपरेखा बनेगी. सुखद वातावरण रहेगा. संस्कारों को बल मिलेगा. आर्थिक प्रयास संवरेंगे. खुशियां साझा करेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता पर जोर देंंगे. नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. रक्त संबंधों में मजबूती आएगी. अपनों में भेंट होगी. जीवन स्तर संवरेगा. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. संकोच दूर होगा.

कन्या- कार्य विस्तार के प्रयासों पर जोर बनाए रखेंगे. दान धर्म में रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी न दिखाएं. पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे. ठगों से बचें. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखेंगे. कामकाजी मामले प्रभावित रह सकते हैं. वाणिज्यिक संबंधों के प्रति सजग रहेंगे. आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करें. सामंजस्य का प्रयास रखें. निवेश संबंधी गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. रिश्तेदारों का समर्थन प्राप्त होगा. अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. खर्च निवेश में सजगता रखेंगे. विदेश यात्रा हो सकती है.

तुला- पेशेवर मित्रों का सहयोग समर्थन पाएंगे. लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आय के स्त्रोत सृजित होंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे. नियम पालन रखें. प्रभाव में वृद्धि होगी. प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता संवरेगी. कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे. लाभ के अवसर बढ़त पर रहेंगे. कामकाजी प्रयासों में तेजी रखेंगे. धनधान्य में वृदिध होगी. निसंकोच बने रहेंगे.

वृश्चिक- लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा. प्रबंधकीय प्रभाव बढ़ाने में सफल होंगे. पैतृक पक्ष के़े मामले बेहतर रहेंगे. अनुभव का लाभ मिलेगा. सभी सहयोग होंगे. करियर कारोबार में प्रभाव रहेगा. अधिकारियायें से सामंजस्य बढ़ाएंगे. चहुंओर शुभता रहेगी. शासकीय विषय बनेंगे. पुरस्कृत हो सकते हैं. सहज रहेंगे. प्रतिष्ठा रहेगी. कामकाज में उल्लेखनीय परिणाम पाएंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे. सहकर्मी सहायक होंगे. शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. सम्मान में वृद्धि होगी.

धनु- भाग्यवर्धक समय बना हुआ है. चहुंओर सुखद परिणाम प्राप्त होंगे. समकक्षों के सहयोग से श्रेष्ठ स्थिति बनाए रखेंगे. लंबी दूरी की यात्रा की संभावना बनी रहेगी. आस्था और विश्वास से चहुंओर सफलता पाएंगे. कार्य व्यापार में उछाल बना रहेगा. धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. सभी क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का साथ और विश्वास पाएंगे. व्यावसायिक शिक्षा पर जोर बनाए रखेंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. आस्था और अध्यात्म में रुचि रहेगी. तेजी बनाए रखेंगे.

मकर– आज का दिन साधारण प्रयासों को बनाए रखने वाला है. जल्दबाजी में निर्णय न लें. कारोबारी समझौते न करें. अत्यधिक भार उठाने से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. नवीन प्रयासो में सहजता दिखाएंगे. आकस्मिकता बनी रह सकती है. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण विषयों में धैर्य दिखाएं. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे. मितभाषी रहें. बड़ों की सुनें. सफलता प्रतिशत औसत रहेगा. व्यवस्था से चलें.

कुंभ- कामकाज के प्रति गंभीरता बनाए रखेंगे. सामूहिक गतिविधि्ियों को बढ़ावा देंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. साझेदारी व सहकारिता बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा. सामंजस्यता बनाए रखेंगे. संबंधों को मजबूत बनाएंगे. टीमवर्क बढ़ाने की कोशिश रहेगी. स्थिरता में वृद्धि होगी. विभिन्न मोर्चां पर प्रभावी परिणाम पाएंगे. दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा. उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे. बड़े लक्ष्य बनाएंगे. खानपान पर ध्यान देंगे. कार्ययोजनाओं को गति देंगे. साझेदारी से सफलता मिलेगी.

मीन- कर्मठता और सूझबूझ बनाए रखें. समकक्षों के भरोसे पर खरे रहें. व्यक्तिगत प्रयासों बेहतर रहेंगे. वाणी व्यवहार सजग रहेगा. लोभ प्रलोभन और प्रभाव में न आएं. नौकरीपेशा वर्ग ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगा. कर्मठता और लगन से आगे बढ़ेंगे. अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे. सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़ेंगे. बजट से चलें. पेशेवर प्रयास फलेंगे. उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी. जिम्मेदारी से कार्य करें. मेहनत पर भरोसा बढ़ाएं.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *