न्यूज़भारतहेडलाइंस

फिर हादसे का शिकार हुआ एअर इंडिया का विमान, इंडिगो विमान से टकराने पर टूटा पंखा

उमाकांत त्रिपाठी।कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को रनवे पर खड़े एअर इंडिया विमान से इंडिगो की फ्लाइट टकरा गई। इस टक्कर से दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा है। एअर इंडिया फ्लाइट के पंख का एक हिस्सा टूटकर गिर गया।इस घटना को लेकर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही इंडिगो के पायलट और को-पायलट दोनों को ऑफ ड्यूटी कर दिया गया।

DGCA के अधिकारी बोले
DGCA के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना इंडिगो की ए320 वीटी-आईएसएस फ्लाइट और एअर इंडिया एक्सप्रेस 737 वीटी-टीजीजी के बीच की है।
एअर इंडिया का विमान चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाला था और वह रन वे पर आने का इंतजार कर रहा था। तभी इंडिगो की फ्लाइट रनवे से आकर एयर इंडिया के विमान ये टकरा गई। जिससे पंख को नुकसान पहुंचा। अधिकारी ने कहा, हमने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और इंडिगो एयरलाइंस के दोनों पायलटों को ऑफ-रोस्टर कर दिया गया है। जांच के दौरान ग्राउंड स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। दोनों उड़ानों को जांच के लिए रोक दिया गया है।
पहुंचा।

इंडिगो ने दिया बयान
घटना को लेकर इंडिगो की तरफ से एक बयान जारी किया गया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा- कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो और दूसरे विमान की मामूली टक्कर की सूचना मिली। विमान को जांच के लिए रोक दिया गया। इसके चलते कोलकाता और दरभंगा के बीच इंडिगो फ्लाइट 6E 6152 में देरी हुई है। प्रोटोकॉल के अनुसार, घटना की रिपोर्ट DGCA को सौंपी जाएगी।

7 मार्च 2024: इसी साल 7 मार्च को बेंगलुरु से भोपाल जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक महिला को सीट पर कुशन नहीं मिला। घटना फ्लाइट 6E 6465 की थीं। फोटो के वायरल होने के बाद इंडिगो को सफाई देनी पड़ी। एयरलाइन ने महिला यात्री की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि सफाई के लिए कुशन हटाए गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

17 नवंबर 2023: पिछले साल नवंबर में दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद इंडिगो के दो प्लेन एक-दूसरे के इतने नजदीक आ गए थे कि दोनों में टक्कर होते-होते बची। दोनों को फ्लाइट डेक में ट्रैफिक अलर्ट एंड कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (TACAS) ने अलर्ट दिया, जिसके बाद विमानों ने अपना रास्ता बदला था। पढ़ें पूरी खबर…

15 जून 2023: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 15 जून को इंडिगो विमान की लैंडिंग के दौरान पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था। फ्लाइट 6E6595 बेंगलुरु से अहमदाबाद आई थी। DGCA ने इस घटना के बाद पायलट्स को ड्यूटी से हटाने का आदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर…

11 जून 2023: दिल्ली एयरपोर्ट पर 11 जून को लैंडिंग के दौरान इंडिगो के एक प्लेन का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था। इंडिगो का विमान A321-252NX (Neo) एयरक्राफ्ट फ्लाइट संख्या- 6E-6183 की उड़ान पर कोलकाता से दिल्ली आ रहा था। घटना दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे 27 पर हुई थी।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *