न्यूज़भारत

बीजेपी में शामिल होकर सावित्री जिंदल ने मनोहर लाल-हरियाणा CM को बताया राम-भरत, देश की सबसे अमीर महिला हैं सावित्री

उमाकांत त्रिपाठी। हरियाणा की रहने वाली देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने गुरुवार को भाजपा जॉइन कर ली। उन्हें सीएम नायब सैनी ने पार्टी का पटका पहनाया। सावित्री के साथ पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, सीमा जिंदल, जगदीश जिंदल, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद रावल समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए।

दिखता है राम-भरत का रूप
सावित्री जिंदल ने कहा कि मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी के अंदर राम और भरत का रूप दिखता है। मनोहर लाल ने खुद की कुर्सी छोड़कर नायब सिंह सैनी को दे दी। इससे बड़ी मिसाल और क्या हो सकती है। ओमप्रकाश जिंदल 1991 में राजनीति में आए थे। उनकी मृत्यु के बाद 2005 में वह खुद हिसार की सेवा के लिए राजनीति में आईं। हिसार को सदैव परिवार का सदस्य माना है। वह सभी के साथ मिलकर बीजेपी की नीतियों के प्रचार करेंगे। एक बार फिर से हरियाणा में बीजेपी सरकार लाने का प्रयास करेंगे

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुईं शामिल
इससे पहले सावित्री ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का ऐलान किया। 3 दिन पहले ही उनके बेटे नवीन जिंदल बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्हें भाजपा ने हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। पत्रकारों से बातचीत में सावित्री ने कहा कि बेटे नवीन के भाजपा में शामिल होने का फैसला पूरे परिवार का है। कांग्रेस से भी कुछ समय पहले चुनाव लड़ने का ऑफर मिला था, लेकिन उस वक्त चुनाव लड़ने का मन नहीं था। अब वह भाजपा में शामिल होकर पीएम के विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेंगी।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *