न्यूज़भारत

टिकट मिला तो रोने लगे बीजेपी प्रत्याशी, पार्टी सिंबल को किया दंडवत प्रणाम; इस सीट से बने हैं उम्मीदवार

B। आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से बीजेपी नेता भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा को पार्टी ने इस बार चुनाव में टिकट दिया है। भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा भाजपा, TDP और जनसेना के संयुक्त उम्मीदवार हैं। वे पिछले 30 साल से भाजपा में काम कर रहे हैं और वर्तमान में आंध्र प्रदेश में भाजपा राज्य सचिव हैं। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में वे नरसापुरम से चुनाव लड़ने वाले हैं।

सीट मिलने की खबर सुनते ही भूपतिराजू भावुक हो उठे और भाजपा के चुनावी चिह्न को दंडवत प्रणाम किया। इस वीडियो को भूपितराजू श्रीनिवास वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरा जीवन कमल को समर्पित है। यह मान्यता 30 वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।’

भूपतिराजू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *