न्यूज़भारतहेडलाइंस

पंकज त्रिपाठी के जीजा का निधन, रोड एक्सीडेंट में बहन की हालत हुई गंभीर

खबर टीम इंडिया की।एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई राकेश तिवारी का रोड एक्सीडेंट में निधन हाे गया है। शनिवार शाम करीब 4 बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के समीप NH2 पर हुई इस सड़क दुर्घटना में पंकज की बहन सविता तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। धनबाद के ही SNMMC हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। उनका पैर फ्रैक्चर हुआ है पर वो खतरे से बाहर हैं।घटना की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

नहीं रहें पंकज त्रिपाठी के बहनोई
पंकज के बहनोई राजेश तिवारी चितरंजन रेल कारखाना में काम करते थे। वो शनिवार शाम पत्नी सविता तिवारी के साथ कार से गोपालगंज से चितरंजन जा रहे थे।
जैसे ही वो निरसा चौक पर पहुंचे तो वहां एक आटो को बचाने के चक्कर में उन्होंने अपनी कार पर नियंत्रण खो दिया और उनकी तेज रफ्तार कार तीन फीट ऊंचे डिवाइडर से टकरा गई।इस हादसे में राजेश को सिर पर गंभीर चोट लगी थी। सूचना पाकर पहुंची निरसा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए धनबाद SNMMCH भेज दिया। जहां इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई।

परिवार संग बहन के पास जाएंगे पंकज
रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज जल्द धनबाद पहुंचने वाले हैं। सुनने में तो यह भी आया है कि वो बहन की देखभाल के लिए अपने परिवार संग वहां जाएंगे। परिवार वाले उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता शिफ्ट कर सकते हैं।
वर्कफ्रंट पर पंकज हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आए थे। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ है, जो इस साल रिलीज होगी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *