न्यूज़भारतहेडलाइंस

IPL में आज लखनऊ vs राजस्थान: लखनऊ के गढ़ में कमाल करेगी राजस्थान, आज जीते तो प्लेऑफ में पहुंचना हो जाएगा तय

खबर टीम इंडिया की।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जाएगा। दिन का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम (इकाना) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मैच में राजस्थान ने लखनऊ को 20 रन से हराया था।दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। मैच दिल्ली केअरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

हेड टु हेड में है राजस्थान आगे
राजस्थान और लखनऊ के बीच IPL में अब तक 4 ही मुकाबले खेले गए। लखनऊ को 1 में और राजस्थान को 3 में जीत मिली। लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक एक भी मैच नहीं खेला गया है।

राहुल ने LSG के लिए बनांए सबसे ज्यादा रन
लखनऊ का इस सीजन 9वां मैच होगा। टीम 8 में से 5 जीत और 3 हार के बाद 10 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। कप्तान केएल राहुल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यश ठाकुर ने सबसे ज्यादा विकेट झटके।

रियान पराग है RR के लीड स्कोरर
राजस्थान का 9वां मुकाबला होगा। टीम 8 में से महज 1 मैच हारी, जबकि 7 जीती। RR 14 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर है। रियान पराग टीम के लीड स्कोरर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 318 रन बनाए हैं। वहीं युजवेंद्र चहल 13 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

पिच रिपोर्ट
लखनऊ की पिच पर IPL में स्पिनर्स ही हावी रहे। यहां लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले और बैटर्स को रन बनाने में बहुत ज्यादा मुश्किल हुई। यहां अब तक कुल 11 IPL मैच खेले गए। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 199/8 है, जो LSG ने इसी साल पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था। 6 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 4 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। जबकि एक मैच नो रिजल्ट रहा।

वेदर कंडीशन
लखनऊ में शनिवार को बादल रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हवा भी तेज रहेगी। मैच वाले दिन यहां का टेम्पेरचर 40 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

यह है दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल (कप्तान & विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोयनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर और मोहसिन खान।

इम्पैक्ट प्लेयर : देवदत्त पडिक्कल।

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट : जोस बटलर।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *