न्यूज़भारतहेडलाइंस

सोलापुर में पीएम मोदी की जनसभा, बोले- कांग्रेस को नहीं है गरीब-किसानों की चिंता

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को महाराष्ट में थे। सतारा में चुनावी सभा को पीएम मोदी ने संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया, तब मैं रायगढ़ के किले पर चला गया। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि स्थल पर ध्यानस्थ होकर बैठा था। उस समय छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि स्थल से मुझे जो ऊर्जा, प्रेरणा और आशीर्वाद मिला, उसी के बदौलत मैं बीते 10 वर्षों से आपके लिए जीने का प्रयास करता हूं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम ने आगे कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस और अघाड़ी वालों कान खोलकर सुन लीजिए, जब तक मोदी जिंदा है और जब तक जनता-जनार्दन का मुझ पर आशीर्वाद है, तब तक धर्म के नाम पर आरक्षण लाने की कोशिश, संविधान बदलने की कोशिश आप नहीं कर पाओगे। पीएम ने कहा कि मैंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी परेशानियों को भाग्य के नाम पर नहीं छोड़ा। मोदी ने हर देशवासी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के जरिए आज गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है।

पीएम बोले
भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण को मना करता है, लेकिन उन्होंने (कांग्रेस) रातो रात कर्नाटक के सभी मुस्लिमों को ओबीसी घोषित कर दिया और रातो रात ओबीसी के आरक्षण को वहां के मुस्लिमों को दे दिया। अब कांग्रेस, संविधान बदलकर यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है।

पीएम मोदी बोले
पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार का रवैया गरीबों को लेकर क्या होता था, इसका अंदाजा आप उनकी नीतियों से लगा सकते हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी, तब हजारों टन अनाज सरकार के गोदामों में सड़ता था। कांग्रेस सरकार उसे गरीबों को देने को तैयार नहीं थी। मना कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कांग्रेस सरकार अनाज गरीबों में बांटे।

कांग्रेस के पीएम डॉ मनमोहन सिंह बोले
तब कांग्रेस के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में दखल न दे। यानी गरीब भूख से मरता है तो मरे, अनाज सड़ता है तो सड़े, लेकिन कांग्रेस सरकार गरीबों को अनाज देने को तैयार नहीं थी। आज हमारी सरकार 80 करोड़ जरूरतमंदों को हर महीने मुफ्त अनाज देती है और आने वाले 5 वर्षों की भी गारंटी दी
है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *