न्यूज़भारतहेडलाइंस

सोलापुर में पीएम मोदी की जनसभा: बोले- बौखलाए हुए हैं विपक्ष के नेता, संविधान पर कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी।देशभर में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव समाप्त हो गए हैं। अब आगामी चरणों के चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। आज पीएम मोदी महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक मेगा रैली करेंगे। उससे पहले उन्होंने सोलापुर में जमकर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिर से देश की सत्ता हथियाने का सपना देख रही है।

पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इस चुनाव में आप अगले पांच वर्ष के लिए विकास की गारंटी को चुनेंगे। दूसरी ओर वो लोग है जिन्होंने 2014 से पहले देश को आतंकवाद, भ्रष्टाचार और कुशासन के गश्त में धकेल दिया था। अपने कलंकित इतिहास के बाद भी कांग्रेस फिर से देश की सत्ता हथियाने का सपना देख रही है। इन्हीं अंदाजा ही नहीं कि पहले दो चरण के चुनाव में विपक्षी गठबंधन का डब्बा गोल हो चुका है।’

ईडी गठबंधन को लेकर बोले पीएम
पीएम ने कहा, ‘इंडी गठबंधन में नेता के नाम पर महायुद्ध चल रहा है। क्या आप इतना बड़ा देश किसी ऐसे व्यक्ति को सौंप सकते हैं जिसका नाम तय न हो, जिसका चेहरा न मालूम हो? क्या इतना बड़ा देश आप उन्हें दे सकते हैं? ये नकली शिवसेना वाले कह रहे हैं कि उनकी पार्टी में प्रधानमंत्री पद के लिए कई लोग हैंऔर उनके एक नेता ने कहा कि हम एक साल चार पीएम बनाए तो क्या जाता है?

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *