न्यूज़भारतहेडलाइंस

IPL में आज लखनऊ vs मुंबई का मुकाबला: लखनऊ के घर में मुंबई के लिए जीत जरूरी

खबर टीम इंडिया की।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 48वें मैच में आज लखनऊ सुपरजायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।LSG और MI के बीच इस सीजन यह पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों का इस सीजन आज 10वां मैच रहेगा। लखनऊ 9 में से 5 जीत के बाद 10 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है। दूसरी ओर मुंबई 9 में से 3 जीत के बाद 6 पॉइंट्स के साथ नौवें पर है।

हेड टु हेड में मुंबई पर लखनऊ भारी
लखनऊ और मुंबई के बीच IPL में 4 मैच खेले गए। 3 में लखनऊ और महज 1 में मुंबई को जीत मिली। लखनऊ में दोंनो टीमें एक बार आमने-सामने हुई। उसमें लखनऊ को ही जीत मिली। मुंबई को लखनऊ के खिलाफ इकलौती जीत पिछले सीजन के एलिमिनेटर में मिली थी।

राहुल है LSG के टॉप स्कोरर
LSG के कप्तान केएल राहुल इस सीजन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक 144.27 की स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए हैं। वहीं, यंग गन यश ठाकुर ने 8 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। रवि बिश्नोई की खराब फॉर्म अब भी टीम के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि वह अब तक केवल 5 विकेट ही ले सके हैं।

तिलक वर्मा है MI के टॉप स्कोरर
MI से तिलक वर्मा फॉर्म में हैं। वह शानदार प्रदर्शन करते हुए कठिन परिस्थितियों में टीम को संभाल रहे हैं। तिलक 3 फिफ्टी लगा चुके हैं और 336 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं।जसप्रूत बुमराह बॉलिंग अटैक की कमान संभाले हुए हैं। वह अब तक 9 मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं।

पिच रिपोर्ट
इकाना की पिच पर IPL में स्पिनर्स ही हावी रहे। यहां लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले लेकिन इस सीजन स्कोरिंग रेट बढ़ा और चेज करने वाली टीमों को भी जीत मिली। यहां अब तक कुल 12 IPL मैच खेले गए। 6 मैच में पहले बैटिंग और 5 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा भी रहा। ग्राउंड का हाईएस्ट टीम स्कोर 199/8 है, जो LSG ने इसी साल पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था।

वेदर कंडीशन
लखनऊ में मंगलवार को काफी तेज धूप और काफी गर्मी रहेगी, हवा भी तेज रहेगी। हवा की रफ्तार 19 किमी प्रति घंटा रहेगी। मैच वाले दिन यहां का तापमान 24 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

यह है दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
लखनऊ सुपरजायंट्स : केएल राहुल (कप्तान & विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोयनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर और मोहसिन खान।
इम्पैक्ट प्लेयर : देवदत्त पडिक्कल।

मुंबई इंडियंस : हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा।
इम्पैक्ट प्लेयर : सूर्यकुमार यादव।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *