न्यूज़भारतहेडलाइंस

बीजेपी के संविधान में नहीं है 75 साल में रिटायरमेंट का प्लान, नरेंद्र मोदी ही बनेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री

उमाकांत त्रिपाठी।गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार 11 मई को हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल, इंडी अलायंस के घोटाले, तीन चरणों में NDA के प्रदर्शन समेत कई बातों पर चर्चा की।गृह मंत्री ने साफ किया कि 75 साल में रिटायरमेंट का भाजपा के संविधान में कोई जिक्र नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही अपनी तीसरी टर्म पूरी करेंगे।शाह ने ये बात अरविंद केजरीवाल के एक बयान के बाद कही। जमानत पर जेल से बाहर आए केजरीवाल ने शनिवार को पहली सभा की। इसमें उन्होंने पूछा कि मोदी अगले साल 75 साल के हो जाएंगे, क्या भाजपा उन्हें लालकृष्ण आडवाणी की तरह रिटायर करेगी?

शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 अहम बातें
1. भाजपा दक्षिण में सबसे बड़ा दल बनेगी
तीन चरणों की (284 सीटों पर) वोटिंग खत्म हो चुकी है। इसमें से NDA को 200 सीटें मिल रही हैं। चौथा चरण NDA के लिए बहुत अच्छा है। हमें सबसे ज्यादा सफलता चौथे चरण से मिलेगी। हम निश्चित रूप से 400 पार की ओर आगे बढ़ेंगे। 4 जून आने वाले नतीजों में दक्षिण के पांचों राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भाजपा सबसे बड़ा दल बनकर उभरेगी।

2. एक तरफ घोटाले वाले, मोदी पर 25 पैसे का आरोप नहीं
एक तरफ इंडी अलायंस और दूसरी तरफ NDA हैं। एक तरफ 12 लाख करोड़ का घपला-घोटाला करने वाली कांग्रेस और उनके साथी हैं। दूसरी तरफ मोदी का 23 साल का मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री का कार्यकाल है, जिसमें उन पर 25 पैसे के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।

3. एक नेता छुट्टी मनाने चले जाते हैं, मोदी दिवाली पर जवानों से मिलते हैं
थोड़ी गर्मी बढ़ते ही कुछ नेता देश के बाहर छुट्टी मनाने नियमित रूप से चले जाते हैं। नरेंद्र मोदी ने 23 साल कोई छुट्टी नहीं ली। दीपावली के दिन भी वे जवानों के साथ सरहद पर त्योहार मनाते हैं। एक तरफ यानी बीजेपी का 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड और अगले 25 साल का एजेंडा है।

4. मोदी पर भाजपा में कोई कंफ्यूजन नहीं
अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे इंडी अलायंस को कहना चाहता हूं कि मोदी जी 75 साल के हो जाएं, इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है। ये भाजपा के संविधान में कहीं नहीं लिखा है। मोदी जी ही ये टर्म पूरी करेंगे। मोदी जी ही आगे देश का नेतृत्व करते रहेंगे। भाजपा में कोई कंफ्यूजन नहीं है।

5. राहुल गांधी की लॉन्चिंग 20 बार नाकाम रही
मोदी जी ने देश की अर्थव्यवस्था बेहद अच्छे ढंग से संभाली है। हम भाग्यशाली हैं कि हमें मोदी जी जैसा नेता मिला। दूसरी तरफ देखें तो राहुल यान की लॉन्चिंग 20 बार असफल रही। अब वे 21वीं बार लॉन्चिंग की कोशिश कर रहे हैं।

केजरीवाल बोले
मोदी, शाह को PM बनाएंगे:दो महीने में योगी को CM पद से हटाएंगे; शाह बोले- सरकार का नेतृत्व मोदी ही करेंगे
39 दिन बाद तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने शनिवार 11 मई को पार्टी ऑफिस में पहला चुनावी भाषण दिया। उन्होंने 21 मिनट की स्पीच की शुरुआत हनुमान जी से की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तानाशाही, भ्रष्टाचार, देश, विपक्षी गठबंधन से होते हुए प्रभु यानी भगवान पर खत्म की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो जाएंगे। क्या भाजपा उन्हें लालकृष्ण आडवाणी की तरह रिटायर करेगी। अगर भाजपा ये चुनाव जीतती है तो मोदी अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *