न्यूज़भारतहेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के रानाघाट में अमित शाह की सभा: ममता बनर्जी पर कसा तंज, बोले- वोटबैंक के लिए CAA का विरोध कर रहीं बंगाल सीएम

उमाकांत त्रिपाठी।गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के रानाघाट में जनसभा की। उन्होंने कहा- कांग्रेस, TMC और कम्युनिस्ट पार्टी ने राम मंदिर निर्माण को रोकने का काम किया। मोदी जी को आपने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया।

अमित शाह बोले
शाह ने कहा- यहां बड़ी संख्या में मतुआ समाज के लोग शरणार्थी बने हुए हैं। एक ओर तो ममता सरकार घुसपैठियों को पनाह दे रही है और दूसरी ओर मतुआ समाज के लोगों को नागरिकता देने का विरोध कर रही है। CAA के खिलाफ घुसपैठियों के जुलूस निकाल रही है और CAA को वापस लेने की बात कर रही है।
उन्होंने कहा- लेकिन मैं आज बंगाल की जनता से वादा कर रहा हूं कि CAA को हाथ लगाने की किसी में भी ताकत नहीं है। एक-एक शरणार्थी को हम नागरिकता देंगे, ये नरेन्द्र मोदी जी का वादा है। ममता बनर्जी अपने वोटबैंक के लिए CAA का विरोध कर रही हैं। ममता जी, आपने इतने सालों में बंगाल को बर्बाद कर दिया है।

शाह बोले
ममता बनर्जी की सरकार पूरे देश में भ्रष्टाचार के मामले में नंबर 1 पर है। यहां जो बम धमाके होते हैं, वो सभी को डराने के लिए ममता करवा रही हैं। लेकिन, चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों की तैनाती की है। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। ममता के गुंडों की अब हिम्मत नहीं है कि वो आपको वोट डालने से रोक सकें।
शाह ने कहा- महिला CM होने के बावजूद ममता जी ने महिलाओं का शोषण होने दिया। वो भी अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा। संदेशखाली मामले की जांच सीबीआई कर रही है। पश्चिम बंगाल की महिलाओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। संदेशखाली मामले के दोषियों को बीजेपी बख्शेगी नहीं।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *