न्यूज़भारतहेडलाइंस

‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दू रोजिक ने की सगाई: इस दिन करेंगे शादी, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी होंगे शामिल

खबर टीम इंडिया की।बिग-बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक ने इंगेजमेंट कर ली है। अब्दू ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर दो पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में अनाउंसमेंट की है। उन्होंने मंगेतर अमीरा के साथ फोटो शेयर करते हुए अपनी लव स्टोरी पर भी बात की।

अब्दू 7 जुलाई को करेंगे शादी
अब्दू ने बताया कि यह लव मैरिज है। अमीरा और वो एक दूसरे को बीते 4 महीने से जानते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो 7 जुलाई को शादी करेंगे जिसे सलमान खान अटैंड करेंगे।
अब्दू ने मंगेतर अमीरा के साथ ये दो फोटोज शेयर किए हैं।
इसमें वो अमीरा को हार्ट शेप रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं।

अब्दू ने इंगेजमेंट के वीडियो और फोटोज शेयर किए
सोशल मीडिया पर अब्दू ने पहले एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वो इंगेजमेंट करने जा रहे हैं।
वहीं एक दिन बाद शनिवार को अब्दू ने अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी के दो फोटोज शेयर किए। इन फोटोज में अब्दू ट्रेडिशनल आउटफिट्स में अमीरा से रिंग्स एक्सचेंज करते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘अल्हम्दुलिल्लाह 24.04.2024’
इससे एक दिन पहले एक्टर ने अपनी इंगेजमेंट अनाउंस करते हुए यह वीडियो भी शेयर किया था।

शारजाह से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पढ़ रही हैं अमीरा
एक इंटरव्यू के दौरान अब्दू ने कहा, ‘अमीरा बहुत ही खूबसूरत है। उनके लंबे बाल और आंखें बेहद खूबसूरत हैं। मेरी और उनकी केमिस्ट्री बहुत कमाल की है और यही वजह है कि हमने इस रिश्ते को आगे ले जाने का फैसला किया है।सिंगर ने यह भी बताया कि अमीरा शारजाह से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं।अब्दू हमेशा से ही सलमान खान के बहुत बड़े फैन रहे हैं। वो सलमान को भाईजान और सलमान उन्हें छोटा भाईजान बुलाते हैं।अपनी शादी की जानकारी देते हुए अब्दू ने बताया कि वो और अमीरा 7 जुलाई का दुबई में शादी करेंगे। इस वेडिंग फंक्शन को सलमान खान समेत कई बड़े सेलेब्स अटैंड करेंगे। सिंगर ने बताया कि सलमान ने उन्होंने फोन करके बधाई भी दी है।

 

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *