न्यूज़भारतहेडलाइंस

उत्तरप्रदेश में जमकर गरजे पीएम मोदी: बोले- झूठ, तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं सपा-कांग्रेस

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूपी में 4 चुनावी रैली की। प्रतापगढ़ में उन्होंने राहुल गांधी के खटाखट वाले बयान पर तंज कसा। कहा- शहजादों (राहुल-अखिलेश) को न मेहनत की आदत है और न ही नतीजे लाने की, इसलिए ये कहते हैं देश का विकास अपने आप होगा। देश का विकास खटाखट होगा।
उन्होंने कहा- ये सोचते हैं कि भारत आत्मनिर्भर अपने आप बन जाएगा और पूछो तो कहते हैं- खटाखट-खटाखट। 4 जून के बाद इंडी गठबंधन टूटकर बिखर जाएगा। खटाखट-खटाखट। बलि के बकरे को खोजा जाएगा। खटाखट-खटाखट। शहजादे चाहे लखनऊ वाले हों या दिल्ली वाले, गर्मी की छुट्टियों पर विदेश निकल जाएंगे- खटाखट- खटाखट।दरअसल, 3 दिन पहले राहुल ने झांसी में कहा था- महिलाओं के खाते में हर साल 1 लाख रुपए भेजे जाएंगे। यानी महीने 8500 रुपया खाते में खटाखट-खटाखट जाएगा।

 

पीएम मोदी बोले
पीएम ने कहा- सपा और कांग्रेस दो दल, लेकिन दुकान एक ही है। ये झूठ, तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं। सपा के शीर्ष नेता राम मंदिर को लेकर आए दिन घटिया बातें कर रहे हैं। अखिलेश अपने आपको यदुवंशी कहते हैं। अरे तुम कैसे यदुवंशी हो यार, जिसके साथ बैठते हो उसने राम मंदिर को गालियां देने का मिशन चला रखा है।

पीएम मोदी बोले
पीएम ने कहा- मेरे पास अभी भी खुद का घर तक नहीं है। 4 दीवारें मेरे नाम की नहीं हैं, लेकिन मैंने 4 करोड़ गरीब परिवारों के लिए घर बनाए। सपा-कांग्रेस का खेल खतरनाक है। ये यहां आपसे वोट मांग रहे हैं। दक्षिण में जाकर उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित करते हैं। अनाप-शनाप बोलते हैं।
प्रधानमंत्री आज यूपी के 4 शहरों- आजमगढ़, जौनपुरी, भदोही और प्रतापगढ़ में रैली की। दिनभर के अपडेट्स पढ़िए….

पीएम मोदी बोले
कांग्रेस पार्टी देश के विकास का मजाक बना दिया है। सपा और कांग्रेस कहती है कि देश का विकास तो अपने-आप हो जाएगा, मेहनत करने की क्या जरूरत है? सपा-कांग्रेस की मानसिकता के दो ही किनारे हैं। एक ये कहते हैं कि अपने-आप हो जाएगा और दूसरा ये कहते हैं कि क्या होगा?
कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया। वर्षों तक समाजवादी पार्टी सरकार में रही और हालत ये थी कि देश में 85 प्रतिशत घरों में नल से जल नहीं आता था। हमने 14 करोड़ परिवारों तक पीने का पानी पहुंचाने का काम किया। इस पर भी सपा-कांग्रेस कहती है कि इससे क्या होगा?

पीएम मोदी बोले
पीएम ने कहा- कांग्रेस ने कर्नाटक में OBC आरक्षण छीन कर मुसलमानों को दे दिया है। कांग्रेस संविधान बदलकर ये नियम देश भर में लागू करना चाहती है लेकिन पिछड़ों से विश्वासघात करने वाली सपा इस पर चुप बैठी है। ये लोग मोदी के खिलाफ ‘वोट जिहाद’ की अपील कर रहे हैं।
उनके एक साथी ने बताया कि उन्होंने तो तय किया है कि उनकी सरकार बनेगी तो राम लला को फिर से टेंट में भेज देंगे और राम मंदिर पर फिर से ताला लगा देंगे। लेकिन ये लोग भूल रहे हैं कि ये मोदी है, मोदी के रहते धर्म के नाम पर दलितों-पिछड़ों के आरक्षण की लूट करने की बात ये सोच भी नहीं सकेंगे। मोदी के रहते राम लला दोबारा टेंट में जाएं, भूल जाइए।

पीएम मोदी बोले
4 जून के बाद इंडी गठबंधन टूटकर बिखर जाएगा। खटाखट, खटाखट। बलि के बकरे को खोज जाएगा। खटाखट… खटाखट।
शहजादे चाहे लखनऊ वाले हों या दिल्ली वाले…गर्मी की छुट्टियों पर विदेश निकल जाएंगे- खटाखट… खटाखट।
मैं गारंटी देता हूं कि आपकी सेवा के लिए दिन-रात एक करके काम करूंगा। मेरा पल-पल आपके नाम, मेरे शरीर का कण-कण आपके नाम।

पीएम मोदी बोले
इन शहजादों को न मेहनत की आदत है और न ही नतीजे लाने की, इसलिए ये कहते हैं देश का विकास अपने आप होगा। देश का विकास खटाखट होगा।
ये सोचते हैं कि भारत आत्मनिर्भर अपने आप बन जाएगा और पूछो तो कहते हैं- खटाखट…खटाखट।
ये कहते हैं कि भारत की गरीबी हम दूर कर देंगे- खटाखट…खटाखट। लेकिन अब इनको मालूम होना चाहिए कि रायबरेली की जनता भी खटाखट, खटाखट भेजेगी घर। अमेठी से गए और अब ये रायबरेली से भी जाएंगे। देश चलाना, सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए बच्चों का खेल नहीं है।

पीएम मोदी बोले
INDI गठबंधन के लोग देश को बदहाल बनाकर सत्ता से गए थे। 2014 से पहले देश को उन्होंने तबाह कर दिया था, बर्बाद कर दिया था, हर क्षेत्र में लूट मची हुई थी।
देश निराश की गर्द में डूबा हुआ था। 2014 में आपने जब हमें सेवा करने का मौका दिया, तो पहले तो हमारी पूरी ताकत इन गड्ढों को भरने में लग गई, बर्बादी से देश को बाहर निकालने में लग गई।
ये कैसे लोग थे। देश जब आजाद हुआ था तब दुनिया में हम 6 नंबर की अर्थव्यवस्था थे। इन लोगों ने देश को ऐसे चलाया, ऐसे चलाया कि हम 6 से 11 पर पहुंच गए। आज हम देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में नंबर 5 पर ले आए हैं।

पीएम मोदी बोले
INDI गठबंधन में वही लोग हैं, जो सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं। इनका एजेंडा क्या है? ये कह रहे हैं कि कश्मीर में फिर से धारा 370 लगा देंगे। ये CAA का जो कानून मोदी ने बनाया है, उसे रद्द कर देंगे। ये फिर से पाकिस्तान के पास गुलाब लेकर जाएंगे, कबूतर उड़ाएंगे और इसलिए आपको सपा-कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।मोदी ने कहा- ये एनडीए की स्थिर सरकार को हटाना चाहते हैं, लेकिन इनका (इंडी अलायंस) सरकार चलाने का फॉर्मूला है- हर साल एक नया पीएम।ये चाहते हैं कि भानुमति का कुनबा जोड़ने वालों को लूट का बराबर मौका मिले। ये आपको मंजूर है क्या?

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 770

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *