न्यूज़भारतहेडलाइंस

टी-20 वर्ल्डकप से पहले सिर्फ एक अभ्यास मैच खेलाग भारत, इस दिन रवाना होगी इंडियन क्रिकेट टीम

खबर टीम इंडिया की । टीम इंडिया अमेरिका और वेस्टइंडीज में अगले महीने खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले केवल एक वार्म-अप मैच खेलेगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI भारत के वार्म-अप मैच को न्यूयॉर्क में कराना चाहता है क्योंकि टीम अपने चार ग्रुप-स्टेज मुकाबलों में से तीन न्यूयॉर्क के स्टेडियम में ही खेलेगी।
ICC ने अभी तक वार्म-अप मैच का शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन इंग्लैंड और पाकिस्तान के भी दो वार्म-अप मैच खेलने की संभावना नहीं है। वहीं बाकी टीमें दो-दो अभ्यास मैच खेलने के लिए तैयार हैं।

टी-20 वर्ल्डकप के लिए दो बैच में रवाना होगी टीम इंडिया
टीम इंडिया वर्ल्डकप के लिए दो बैच में रवाना होगी। टीम की रवानगी में भी बदलाव हुआ है। टीम इंडिया का पहला बैच पहले IPL लीग स्टेज के खत्म होने के तुरंत बाद 21 मई को न्यूयॉर्क के लिए रवाना होना था। लेकिन, अब पता चला है कि टीम 25 और 26 मई को दो बैचों में रवाना होगी। 26 मई को IPL फाइनल में भाग लेने वाले खिलाड़ी बाद की तारीख में रवाना होंगे।

पाकिस्तान से 9 जून को भिड़ेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड से खेलेगी। टीम का दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान, 12 जून को तीसरा मुकाबला अमेरिका और 15 जून को चौथा मुकाबला कनाडा से होगा।टी-20 वर्ल्डकप का सेमीफाइनल गयाना में खेल सकता है भारत:मैच की इंडिया फ्रैंडली टाइमिंग की वजह से लिया फैसला, रिजर्व-डे नहीं मिलेगा
भारतीय टीम आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंची तो गयाना में ही 27 जून को होने वाला दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक मैच के समय के कारण ICC ने भारत को गयाना में होने वाले सेमीफाइनल का स्लॉट दिया गया है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 768

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *