न्यूज़भारतहेडलाइंस

चुनावी इंटरव्यू में पीएम मोदी ने सुनाया पुराना किस्सा, चुनाव में विपक्ष को अवसर न मिलने के सवाल पर बोले

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिय। पीएम मोदी ने यहां सभी सवालों का जवाब खुले मन से दिया। जब प्रधानमंत्री मोदी से पूछा गया कि विपक्ष आरोप लगा रहे है कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को समान अवसर नहीं मिला। पीएम मोदी ने इस शिकायत के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा कि उन्हें इस चुनाव में समान अवसर नहीं दिया गया है।

पीएम मोदी ने सुनाया पुराना किस्सा
प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि कैसे 21 मई, 1991 को श्रीपेरंबुदूर में कांग्रेस नेता राजीव गांधी की हत्या के बाद तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन.शेषन ने 1991 में पूरे देश में मतदान 22 दिनों के लिए स्थगित कर दिया था। जबकि केवल एक दौर का मतदान समाप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि चुनाव जून के मध्य तक स्थगित कर दिए गए और अंततः 12 और 15 जून को मतदान हुआ।

टी.एन.शेषन कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे चुनाव

पीएम मोदी ने पूछा- “क्या वह एक समान अवसर था?” उन्होंने कहा, “आम तौर पर जब किसी उम्मीदवार की मृत्यु हो जाती है तो उस निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव रद्द कर दिया जाता है लेकिन 1991 में देश भर में चुनाव स्थगित कर दिया गया था और दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार के बाद ही मतदान फिर से शुरू हुआ। पीएम मोदी ने कहा, “वही व्यक्ति (टी.एन.शेषन) सेवानिवृत्ति के बाद 1999 में कांग्रेस के टिकट पर गांधीनगर में हमारे तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ लड़े थे।

पीएम मोदी बोले- चुनाव में कांग्रेस की हार तय है

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष नाच न जाने आंगन टेड़ा वाली कहावत पर चल रहा है। इनकी हार तय है। इसलिए वे चुनाव आयोग को गाली दे रहे हैं। विपक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहा है। विपक्ष के लोग विदेश में भारत का नाम खराब कर रहे हैं।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 891

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *