न्यूज़भारतहेडलाइंस

10 साल तक लालू जी आपने बिहार को क्या दिया? बिहार में अमित शाह ने पूछा लालू यादव से सवाल

उमाकांत त्रिपाठी।गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार पहुंच गए। भाजपा के दोनों दिग्गज नेता एनडीए प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार कर रहे। दोनों नेताओं ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला।

जेपी नड्डा बोले
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। भारत अब दवा खुद से बना रही है। भारत दुनिया में दवाई बेचने में दूसरे नंबर पर आ गया। सबसे सस्ती दवा भारत बनाता है। 10 साल पहले गांवों में बिजली नहीं थी। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने हर गांव में बिजली पहुंचाई और हर गांव को बिजली से युक्त किया। इस तरह से इन्होंने चीजों को आगे बढ़ाया। 10 साल पहले आपके हाथ में मौजूद मोबाइल पर अन्य देशा का नाम लिखा रहता था। मेड इन जापान, चीन और कोरिया लिखा रहता था। अब मेड इन भारत लिखा रहता है। जेपी नड्ड ने भाजपा सरकार के विकास योजनाओं को गिनाया।

शाह बोले
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 10 साल तक लालू जी आपने बिहार को क्या दिया? 10 साल तक यूपीए सरकार ने बिहार को सिर्फ दो लाख 80 हजार करोड़ दिया। वहीं 10 साल में पीएम मोदी ने देश को 14 लाख 23 हजार करोड़ दिया। अमित शाह ने एनडीए सरकार के विकास योजनाओं को गिनाया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम के लिए वोट मांगा।

अमित शाह बोले
कैमूर लोकसभा क्षेत्र में जतना को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री तो मोदी जी ही बनने वाले हैं। लेकिन, आप बताओ कि अगर घमंडिया गठबंधन जीतता है तो उनका प्रधानमंत्री कौन बनेगा? शरद पवार, ममता बनर्जी, लालू यादव बन सकते हैं क्या? राहुल बाबा प्रधानमंत्री बन सकते हैं क्या? जब पत्रकारों ने इनसे पूछा तो इन्होंने कहा कि बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनेंगे।

अमित शाह बोले
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि थोड़ा सा भी इधर-उधर गए तो माले आएगा तो काराकाट में फिर से नक्सलवाद को बढ़ावाा मिलेगा। गृह मंत्री ने कहा कि मैं राहुल गांधी को कहना चाहता हूं कि हम नरेंद्र मोदी के कार्यकर्ता हैं, परमाणु बम से नहीं डरते हैं। आज कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ अंड-बंड बोलते रहे हैं। इतने सालों से राम मंदिर का मुद्दा लटक रहा था, लेकिन यह लोग विरोध करते रहे। इनलोगों ने राम जन्मभूमि के मसले को अटकाकर, लटकाकर और भटकाकर रखा।

 

अमित शाह बोले
काराकाट में गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सूर्य देव, देवकुंड, मां मुंडेश्वरी, पायलट बाबा मंदिर को प्रणाम करता हूं। गृह मंत्री ने कहा कि कल छह चरण के चुनाव हो गए। मेरे पास पांचवे चरणों की रिपोर्ट है। पांच चरण में ही मोदी जी 310 सीटें जीतकर सरकार बनाने का काम करेंगे। छठ और सातवां में चार सौ पार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आप उपेंद्र कुशवाहा के नाम के सामने बटन दबाइए, आपका वोट सीधा पीएम मोदी को जाएगा।

जेपी नड्डा बोले
जेपी नड्डा ने कहा कि यह जंगलराज के लोग हैं। मेरा बचपन यहां गुजरा है। मैंने लालू को छात्र नेता के रूप में देखा है। किस तरह से वह भाई-भतीजावाद के खिलाफ लड़ते थे। अब यही लालू जी भाई-भतीजावाद करने लगे। चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला करने लगे। नौकरियों के नाम पर जमीन खा गए। जहानाबाद में दोहपर तीन बजे के बाद न कोई आता था और न कोई जाता था। किसान पलायन करने लगे थे। हत्या, अपरहरण के डर से लोग घर से नहीं निकलते थे। बिहार में शाम के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी भ्रष्टाचारी एक-दूसरे को बचाने में लगे हैं। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर आरोप लगाते हुए कई टूजी, थ्रीजी, कोयला, चारा, अलकतरा, नौकरी घोटाला करने का आरोप लगाया। अब यह लोग पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित और आदिवासी के आरक्षण पर डाका डालना चाहते हैं। जेपी नड्डा ने एनडीए प्रत्याशी चंद्रेश्वर चंद्रवंशी के लिए वोट देने की अपील की।

नड्डा करेंगे बिहार दौरा
गृह मंत्री के अलावा भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा बिहार में आज तीन जनसभाएं करेंगे। भाजपा के मुताबिक नड्डा जहानाबाद जिले से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। जहानाबाद में दोपहर करीब 12.15 बजे जनसभा होगी। इसके बाद नड्डा भोजपुर जाएंगे। यहां आरा के शाहपुर में दोपहर दो बजे से चुनावी रैली होगी। दिन की तीसरी और अंतिम जनसभा नड्डा नालंदा में करेंगे। यहां शाम करीब 4.10 बजे चुनावी रैली होगी।

दो जनसभाओं के बाद शाह पंजाब रवाना होंगे
भाजपा की तरफ से जारी चुनाव प्रचार कार्यक्रम के मुताबिक शाह बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली करेंगे। एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी भी यहां चुनावी जनसभा कर चुके हैं। काराकाट में दोपहर लगभग 12.30 बजे जनसभा करने के बाद गृह मंत्री कैमूर रवाना हो जाएंगे। यहां दोपहर दो बजे से सासाराम लोकसभा सीट पर चुनावी रैली होगी। दो जनसभाओं के बाद शाह पंजाब रवाना हो जाएंगे। पंजाब में शाह लुधियाना की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

जेपी नड्डा चुनावी सभा को संबोधित करेंगे
छह चरणों का चुनाव खत्म हो चुका है। दोनों दल के स्टार प्रचारक अब सातवें चरण के लिए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। खासकर भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। शनिवार को पीएम मोदी ने बिहार में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। आज गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार आ रहे। गृह मंत्री काराकाट, कैमूर और सासाराम में चुनावी सभा करेंगे। वहीं जेपी नड्डा जहानाबाद, आरा और नालंदा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 771

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *