उमाकांत त्रिपाठी।देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव खत्म हो चुका है। अब 4 जून को नतीजे आएंगे। 7 फेज में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की 542 सीट पर लगभग 65.14% वोटिंग हुई।
19 अप्रैल से 4 जून तक चलने वाली यह चुनाव प्रक्रिया कुल 46 दिनों की है। यह 1952 के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाला चुनाव है, 1952 में चुनावी प्रक्रिया 4 महीने तक चली थी। वहीं 1980 में सिर्फ 4 दिन में चुनाव हो गए थे। वही 2019 के चुनाव 39 दिन में पूरा हो गया था। इस बार के चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 43 केंद्रीय मंत्री, 12 पूर्व मुख्यमंत्री, 8 फिल्मी सितारे और 2 पूर्व क्रिकेटर थे।
7 राज्यों में 15 साल बाद वोटिंग घटी
पिछले तीन लोकसभा चुनावों के मुकाबले 2024 में कम वोटिंग हुई है। 2009 में सभी 543 सीटों पर 58.21%, 2014 में 66.44%, 2019 में 67.4% मतदान हुआ था, जो इस बार 66.07% ही रह गया।
इस बार जिन राज्यों (मप्र, राजस्थान, गुजरात) में NDA और इंडिया में एकतरफा मुकाबला माना जा रहा है, वहां वोटिंग प्रतिशत में 4 से 5% तक की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा सीटों वाले राज्यों UP, बिहार, बंगाल में 15 साल में पहली बार वोटिंग प्रतिशत घटा है। हालांकि, महाराष्ट्र में पिछले 3 चुनावों से वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है।
2019 और 2024 में हुए सातों फेज के वोटर आउट की तुलना
लोकसभा चुनाव 2019 में भी सात चरण में चुनाव हुए थे, लेकिन 2024 के 7 में से 5 चरणों में पिछली बार की तुलना में वोटिंग 4% तक घटी है। जिन 2 चरणों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है, वहां 1% से कम का अंतर है।
पहला चरण- 19 अप्रैल
लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई। पहले चरण में कुल 66.14% वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के पहले फेज में कुल 1,625 कैंडिडेट्स मैदान में थे, जिनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार थे। इनमें महिलाएं केवल 8% थी। वोटिंग के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हुई। पूरी खबर पढ़ें …
विवाद- घटनाएं
बंगाल के कूचबिहार में भाजपा और TMC वर्कर्स के बीच पथराव हुआ।
बंगाल के कूचबिहार में पोलिंग ड्यूटी में लगे CAPF जवान की मौत हो गई है।
मणिपुर में मतदान केंद्र पर EVM में तोड़फोड़ हुई। फायरिंग में 3 घायल हो गए।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दो जगह ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इसमें CRPF-196 बटालियन के जवान देवेंद्र कुमार शहीद हो गए। CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी घायल हो गए।
मुरादाबाद में मुस्लिम महिला कर्मचारियों को बुर्का पहनाकर तैनात किया गया।
पहले फेज के चर्चित चेहरे
दूसरा चरण- 26 अप्रैल
लोकसभा के सेकंड फेज में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग हुई। कुल 66.71% वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के दूसरे फेज में 1,198 कैंडिडेट्स मैदान में थे। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार थे। वहीं, एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर था। चुनाव के दौरान बंगाल में भाजपा समर्थक की मौत हो गई थी। पार्टी ने TMC पर आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें …
विवाद- घटनाएं
राजस्थान में टोंक-सवाई माधोपुर सीट पर तेज आंधी के कारण शाम को बूथ संख्या 128 पर लाइट चली गई। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने पर यहां टॉर्च की रोशनी में मतदान करवाया गया।
मणिपुर के उखरुल में एक बूथ पर कुछ संदिग्ध घुस आए। बताया गया कि ये नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-आइजैक-मुइवा (NSCN- IM) के लोग थे। इन लोगों ने बूथ का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
राजस्थान की कोटा-बूंदी लोकसभा सीट पर मतदान के बीच बारिश और अंधड़ आने से शहर के शिवपुरा सरकारी स्कूल के पास बूथ पर लगे टेंट उड़ गए और पानी भर गया।
सेकंड फेज के चर्चित चेहरे
राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने अपनी फैमली के साथ वोटिंग की।
राजस्थान में रावण बनकर दिनेश दिलवाले नाम के कलाकार ने मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया।
तीसरा चरण- 7 मई
लोकसभा के थर्ड फेज में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर 65.68% वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस फेज में कुल 1352 कैंडिडेट्स मैदान में थे। इनमें 1229 पुरुष और 123 (9%) महिला थीं। चुनाव के दौरान बिहार में 2 और छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें …
विवाद- घटनाएं
पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद और जंगीपुर के भाजपा कैंडिडेट और TMC समर्थक के बीच झड़प हुई।
UP के संभल में पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया।
बिहार में वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी और होमगार्ड जवान की मौत हो गई है।
छत्तीसगढ़ के जशपुर में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग वोटर की मौत हो गई।
थर्ड फेज के चर्चित चेहरे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के एक बूथ केंद्र में वोटिंग की।
केंद्रीय गृ मंत्री और गांधीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने अहमदाबाद में वोटिंग की।
चौथा चरण – 13 मई
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर 69.58% वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के इस फेज में कुल 1,717 कैंडिडेट्स मैदान में थे, जिनमें 1,540 पुरुष और 170 महिला उम्मीदवार थे। चुनाव के दौरान बिहार, महाराष्ट्र और बंगाल में एक-एक मौतें हुईं।
विवाद- घटनाएं
हैदराबाद में माधवी लता ने वोटर्स का बुर्का हटवाकर चेहरे का मिलान वोटर ID से किया, FIR दर्ज।
आंध्र प्रदेश के गुंटूर से YSR कांग्रेस के MLA अन्नाबाथुनी शिवकुमार ने एक बूथ पर वोटर को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में वोटर ने भी उन्हें थप्पड़ मारा। इसके बाद विधायक समर्थकों ने शख्स की पिटाई कर दी।
आंध्र प्रदेश में जहीराबाद के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश शेतकर के भाई नागेश शेतकर ने एक वोटर को लात मारी।
हैदराबाद से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता पर डमी EVM से वोटर को भ्रमित करने का आरोप लगा।
पश्चिम बंगाल के वर्धमान में भाजपा नेता दिलीप घोष की गाड़ी पर पथराव। हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल।
महाराष्ट्र में शरद पवार गुट का आरोप- बारामती की मशीनें जहां रखी गईं, वहां का CCTV बंद किया गया।
लखीसराय में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने TMC समर्थकों पर अपना स्टॉल तोड़ने का आरोप लगाया।
बिहार के मुंगेर में वोटिंग के दौरान पथराव, लाठीचार्ज के बाद दो हिरासत में।














