न्यूज़भारतहेडलाइंस

एग्जिट पोल्स में मोदी की हो रही हैट्रिक: 542 सीटों के 13 पोल में NDA को 365 सीट, I.N.D.I.A. का हुआ बुरा हाल

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल्स में PM मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं। एक पोल में तो NDA 400 के पार तक पहुंच रही है। 13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटों का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। इस बार भाजपा 2019 में मिली 303 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है।हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में 25 सीटों में से 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है।पोल के मुताबिक बिहार, झारखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में एनडीए को 29 सीटों का नुकसान संभव है। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा कुल 42 सीटों में से 26 से 31 सीटें मिलने के आसार हैं। ओडिशा, तेलंगाना में भाजपा दोगुनी सीटें बढ़ा सकती हैं।

रिपोर्टर्स पोल में NDA को मिला बहुमत
चुनाव के दौरान भास्कर के 100 रिपोर्टर 542 सीटों तक गए और ‘हवा का रुख’ समझा। हर राज्य के पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स, सीनियर जर्नलिस्ट, आम लोगों से वहां के राजनीतिक हालात, उससे बनने वाले समीकरण, बड़े मुद्दे और राज्य-केंद्र की योजनाओं के असर के बारे में पूछा और उसे समझा। इस हिसाब से समझ आया कि इस बार BJP के नेतृत्व वाले NDA को 281-350 सीटें और विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक को 145-201 सीटें मिल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…

अब पढ़िए राज्यवार सीटों का अनुमान…
एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए गुजरात, एमपी, छत्तीसगढ़, हिमाचल, दिल्ली, उत्तराखंड, समेत 8 राज्यों की सभी सीटें जीत सकता है। वहीं, कर्नाटक, यूपी जैसे बड़े राज्यों में पिछला प्रदर्शन दोहरा सकता है। दूसरी तरफ, इंडिया महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा में मजबूत होता दिख रहा है। ओडिशा, तेलंगाना में भाजपा दोगुनी सीटें बढ़ा सकती हैं।

राजस्थान: यहां NDA को 21 सीटें मिलती दिख रही हैं, इसके अलावा I.N.D.I.A. को 3 सीटें मिल रही हैं। फिलहाल NDA के पास राज्य की सभी 25 सीटें हैं। 2019 में राज्य की 25 में से 24 सीटें भाजपा ने जीत ली थीं। एक सीट RLP को मिली थी। कांग्रेस का राज्य से सफाया हो गया था।

मध्य प्रदेश: 29 सीटों वाले मध्य प्रदेश में NDA को 28-29 सीट मिलने जा रही हैं। इसके अलावा INDIA को 0-1 सीट मिलने जा रही हैं। 2019 में भाजपा ने 29 में से 28 सीटें जीती थीं। मोदी लहर में कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा सीट ही बचा पाई। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चुनाव जीते थे।

बिहार: राज्य की 40 सीटों में से NDA को 29-33 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं 7-10 सीटें इस चुनाव में INDIA को मिलने जा रही हैं। इसके अलावा 0-2 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं। 2019 में भाजपा नीत NDA ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं। भाजपा को 17, JDU को 16 और LJP को 6 सीटें मिली थीं। लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD का सूपड़ा साफ हो गया था। कांग्रेस सिर्फ 2 सीट जीत पाई।

उत्तर प्रदेश: यहां 5 सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 68, कांग्रेस को 10 और अन्य को 2 सीटें मिलती दिख रही हैं। पार्टी की बात करें तो इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, अकेले भाजपा को 64-67 सीटें, कांग्रेस को 1-3 सीटें, अपना दल+RLD+सुभासपा मिलाकर 3-5 सीटें, सपा+TMC मिलाकर 7-9 सीटें और बसपा को 0-1 सीट मिल सकती हैं।2019 में भाजपा को 62, बसपा 10, सपा 5, अपना दल (एस) 2 और कांग्रेस को सिर्फ रायबरेली सीट पर जीत मिली थी। राहुल गांधी अमेठी सीट से हार गए थे।

छत्तीसगढ़: यहां NDA को 10-11 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं INDIA को 0-1 सीट मिलती दिख रही है. बता दें कि राज्य में 11 लोकसभा सीटें हैं। 2019 में भाजपा को यहां 9 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं। तब यहां कांग्रेस की सरकार थी। इस बार सत्ता भाजपा की है।

दिल्ली: 5 सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 6 और I.N.D.I.A को 1 सीट मिलती दिख रही हैं।

पश्चिम बंगाल: 5 सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 26, ममता बनर्जी की पार्टी TMC को 15 और कांग्रेस-लेफ्ट को 1 सीट मिलती दिख रही हैं।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 768

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *