न्यूज़भारतहेडलाइंस

CM योगी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, धारा 370 को लेकर बोले- कांग्रेस ने पहुंचाई थी हमारी अखंडता को चोट!

उमाकांत त्रिपाठी। सीएम योगी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्‍होंने धारा 370 को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा क‍ि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करके साकार हो रहा है।सीएम योगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि की अर्पित, धारा 370 को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला

 

 

योगी बोले
मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा, “अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का आज बलिदान दिवस है… आजादी के बाद संविधान के लागू होने के बाद तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने संविधान में धारा 370 जोड़कर राष्ट्रीय अखंडता को गंभीर चोट पहुंचाने का प्रयास किया था… तत्कालीन सरकार की इन्हीं मंशाओं को ध्यान में रखते हुए उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना पद त्याग दिया और देश की प्रतिष्ठा और अखंड़ता के लिए कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए उन्होंने एक व्यापक आंदोलन शुरू किया था।योगी ने कहा, भारतीय जनसंघ के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कश्मीर सत्याग्रह के लिए उन्होंने जो अभियान शुरू किया, इसके लिए उन्हें अपने प्राणों को त्यागना पड़ा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करके साकार हो रहा है।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *