न्यूज़भारतहेडलाइंस

सिवनी में मिले 50 से ज्यादा गायों के शव: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया एक्शन, कलेक्टर-एसपी पर गिरी गाज!

उमाकांत त्रिपाठी। मध्य प्रदेश के सिवनी गौवंश हत्याकांड में एमपी की मोहन यादव सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिवनी जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि घटना में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.

सीएम मोहन यादव बोले
अब बड़ा सवाल यह है कि वो कौन सी घटना है, जिसमें लापरवाही पाए जाने पर सीएम मोहन यादव न सिर्फ नाराज हो गए बल्कि रातो रात सिवनी कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है. दरअसल सिवनी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते दिनों 50 से ज्यादा गायों के शव मिले थे. जिनके गले पर धारदार चीज के घाव के निशान थे. इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों पर NSA लगाया जा चुका है और उनको जेल भेजा जा चुका है. लेकिन इस घटना को लेकर सिवनी कलेक्टर और एसपी की लापरवाही सामने आई है.

संस्कृति जैन को बनाया गया जिले का नया कलेक्टर
सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल को हटाकर 2015 बैच की आईएएस संस्कृति जैन को जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है. वहीं सिवनी एसपी राकेश कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है और 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मेहता को नया एसपी बनाया गया है.

दो दिन पहले जंगल में मिले थे गौवंश के शव

आपको बता दें कि दो दिन पहले सिवनी जिले की वैनगंगा नदी और उसके आसपास के जंगलों में 50 से ज्यादा गौवंश के शव मिले थे. इन सभी गौवंश को बेरहमी से काटा गया था और इनके गले पर धारदार चीज के निशान मिले थे. इसके बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया था. मामले में कार्रवाई करते हुए सीएम मोहन यादव ने शनिवार को सिवनी के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया. मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 891

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *