न्यूज़भारतहेडलाइंस

मैं कड़े शब्दों में इमरजेंसी की निंदा करता हूं… लोकसभा स्पीकर बनते ही ओम बिरला ने साधा कांग्रेस पर निशाना

उमाकांत त्रिपाठी। ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा के स्पीकर चुन लिए गए… एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला को छोड़ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आसंदी तक छोड़ने आए…आपको बता दें कि स्पीकर के चुनाव के लिए विपक्ष ने मतदान की मांग की थी….उनके उम्मीदवार के. सुरेश थेयययय प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने यह मांग खारिज कर दी थी… इसके बाद पीएम मोदी ने बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा था।लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद ओम बिरला ने कहा, ‘यह 18वीं लोकसभा दुनिया में लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है. अन्य चुनौतियों के बावजूद 64 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने बड़े उत्साह के साथ चुनाव में भाग लिया. मैं सदन की ओर से उनका और देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं.

क्या बोले ओम बिरला?
अध्यक्ष चुने जाने के बाद ओम बिरला ने कहा कि- मैं चुनाव आयोग को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया संचालित करने और दूरदराज के क्षेत्रों में भी एक-एक वोट डालने के लिए उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूं. पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनी है. पिछले एक दशक में लोगों की अपेक्षाएं, उम्मीदें और आकांक्षाएं बढ़ी हैं. इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयास करें.’

आज सत्र का तीसरा दिन
18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज तीसरा दिन है. पिछले दो दिनों की कार्यवाही में निर्वाचित सांसदों ने सदन के सदस्यता की शपथ ली. साथ ही साथ लोकसभा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया. एनडीए की तरफ से ओम बिरला और इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस सांसद के सुरेश को उतारा गया. आज स्पीकर का चुनाव हुआ. ओम बिरला स्पीकर चुने गए. ये एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि बीजेपी से लगातार दूसरी बार एक ही व्यक्ति का स्पीकर चुने जाने का ये पहला मौका होगा.

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *