खेलकूदन्यूज़

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर बारिश का साया, जहां मैच वहां हो रही जोरदार बारिश, जानें मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

खबर टीम इंडिया की। टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गयाना में कल यानी 27 जून को खेला जाना है। लेकिन इस बी गयाना के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल यहां भारी बारिश हो रही है, इससे कल होने वाले दूसरे सेमीफाइनल पर संकट के बाद घिर गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो मैच के दौरान बारिश की 70% और तूफान की 28% संभावना है। इससे फैंस के दिलों में मायूसी छा गई है।

मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
ICC ने बारिश होने पर मैच खत्म होने के टाइम के बाद से 250 मिनट यानी 4 घंटे का अतिरिक्त समय रखा है। इसके बाद भी मौसम और पिच खेलने के लिए अनुकूल नहीं हुई तो मैच रद्द हो सकता है। सेमीफाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसी स्थिति में मैच रद्द होने पर सुपर-8 में ग्रुप-1 का टेबल टॉपर भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। इस वर्ल्ड कप में 55 मैच में से 52 खेले जा चुके हैं। इसमें से 8 मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं, इनमें 4 रद्द हुए और 4 का नतीजा डकवर्थ लुइस मेथड (DLS) से निकला।

अभी तक अजय है भारत
भारत ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में सभी तीन मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। मैच रद्द होने पर फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले सेमीफाइनल-1 जीतने वाली टीम से होगा।लीग स्टेज में भारत और इंग्लैंड के एक-एक मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *