क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

क्या नहीं हो पाएगा भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल: इंग्लैंड से लेंगे 2022 की हार का बदला, टॉस के वक्त भारी बारिश की संभावना

खबर टीम इंडिया की। टीम इंडिया आज गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला करेगी। फिलहाल, गयाना में बारिश जारी है। वहां अभी सुबह के 9 बज रहे हैं। मैच के वक्त भी गयाना में बारिश की 75% तक आशंका है और कोई रिजर्व-डे भी नहीं है। मैच नहीं होने पर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि वह सुपर-8 राउंड में ग्रुप टॉपर रही थी। इंग्लैंड की टीम अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर थी, इसलिए उन्हें नुकसान हो सकता है।

हालांकि, भारत के सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे भले न हो, लेकिन मैच के लिए 250 मिनट (4 घंटे) का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया है। इसलिए अगर बारिश बीच-बीच में थमती रही तो मुकाबला किसी तरह पूरा हो सकता है।

बन रहे है ये समीकरण
भारत-इंग्लैंड मुकाबला गयाना के लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। करीब 4:30 घंटे के एक्स्ट्रा टाइम को भी जोड़ लें तो मुकाबला पूरा करने के लिए शाम 6 से 7 बजे तक का समय रहेगा। किसी टी-20 मैच में अगर बारिश होने लगे तो DLS मेथड के इस्तेमाल से रिजल्ट निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 5-5 ओवर का खेल जरूरी होता है। लेकिन ICC के नियमों के मुताबिक, सेमीफाइनल और फाइनल में DLS मेथड के लिए कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना जरूरी है।

ऐसे हो सकता है सेमीफाइनल
यानी आज के किसी भी सेमीफाइनल में अगर बारिश हुई तो नतीजा निकालने के लिए 10-10 ओवर का खेल जरूरी है। एक पारी के 10 ओवर फेंकने के लिए 45 से 55 मिनट का टाइम मिलता है। डेढ़ से दो घंटे में 10-10 ओवर का मैच पूरा हो सकता है, यानी गयाना में 2 घंटे का खेल भी हुआ तो सेमीफाइनल पूरा हो सकता है।

2022 टी-20 वर्ल्ड कप में टूटा था सपना
2022 टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल और भारत के सामने था इंग्लैंड। विराट की फिफ्टी और हार्दिक की 63 रन की पारी की बदौलत टीम इंडिया 168 रन तक पहुंची। इंडियन फैंस को कड़ी टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रोहित शर्मा ने 6-6 गेंदबाज इस्तेमाल किए, लेकिन इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर (80) और एलेक्स हेल्स (86) की तूफानी बल्लेबाजी के आगे कोई नहीं टिका। इंग्लैंड 10 विकेट से मैच जीती और टीम इंडिया का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। आज फिर दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अजेय है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है। बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाज कमाल दिखा रहे हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 918

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *