पश्चिम बंगाल

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी: 13 जुलाई को आएंगे नतीजे, बंगाल की 4 सीटों पर वोटिंग के दौरान हुई हिंसा

उमाकांत त्रिपाठी।मध्य प्रदेश समेत कुल 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो शाम 6 बजे चलेगी। नतीजे 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। 10 सीटें विधायकों के इस्तीफे और 3 सीट मौजूदा विधायक के निधन की वजह से खाली हुई थीं।
पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 4 सीटों- रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला पर उपचुनाव हो रहे हैं। उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब में जालंधर पश्चिम सीट के लिए वोटिंग जारी है। हिमाचल प्रदेश में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार में रूपौली, तमिलनाडु में विक्रवंडी, मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा में उपचुनाव हैं।इन 13 सीटों में से बंगाल की 3 सीटें पिछली बार भाजपा ने जीती थी। अन्य 10 में से कांग्रेस ने 2, अन्य पार्टियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में बहुमत से पीछे रहने के कारण भाजपा पार्टी का मनोबल बढ़ाने के लिए उपचुनाव में दमखम के साथ अपना दावा ठोक रही है। विपक्षी पार्टियां लोकसभा चुनाव की सफलता को भुनाने की कोशिश में हैं।

 

हिमाचल प्रदेश में 3 सीटों पर होगें विधानसभा उपचुनाव

पंजाब के जालंधर में पश्चिम सीट पर उपचुनाव

बिहार में रुपौली सीट पर विधानसभा उपचुनाव

मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग

उत्तराखंड की मंगलौर सीट पर हुई झड़प, पुलिस बल तैनात

हिमाचल के पूर्व CM बोले- भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने में पूरे दिन बैठाया गया

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार बोले- TMC के गुंडे लोगों को धमका रहे हैं
अभी

9 बजे तक 12.21% वोटिंग हुई

भाजपा और TMC समर्थक भिड़े

बिहार के रुपौली से JDU प्रत्याशी ने जीत का दावा किया

हिमाचल के देहरा से भाजपा प्रत्याशी बोले- कांग्रेस सरकार ने पूरी मशीनरी झोंकी
अभी

भाजपा प्रत्याशी का दावा- टीएमसी ने 2-4 बूथों पर गड़बड़ी करने की कोशिश की

रायगंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष ने कहा- मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। हम चाहते हैं कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो और हर कोई अपना वोट डाल सके। टीएमसी ने 2-4 बूथों पर गड़बड़ी करने की कोशिश की लेकिन हमने उसका विरोध किया और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
अभी

12 हजार फीट ऊंचाई पर बसे गांवों‎ में पहली बार EVM से मतदान होगा‎

उत्तराखंड में बद्रीनाथ ‎‎विधानसभा में उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। उपचुनाव में ‎सबसे खास बात यह है कि यहां के‎ गांव माणा, नीति और द्रोणगिरी के‎ लोग पहली बार अपने गांव में EVM पर मतदान कर रहे हैं।
द्रोणागिरी गांव 12‎ हजार फीट की ऊंचाई पर बसा है। ‎यहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियां‎ पहले जिला मुख्यालय गोपेश्वर से‎100 किमी का सफर गाड़ी से करती‎ हैं। उसके बाद 10 किमी की दूरी ‎पैदल तय की जाती है। इस गांव में‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ 3838 मतदाता पंजीकृत हैं।
अभी

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार ने काली मंदिर में पूजा की
पश्चिम बंगाल में 4 सीटों पर उपचुनाव के बीच राणाघाट दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार विश्वास ने काली मंदिर में पूजा की। राणाघाट दक्षिण से मनोज कुमार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने डॉ मुकुट मणि अधिकारी को टिकट दिया है। मुकुट मणि 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे।
हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। राणाघाट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वे लोकसभा चुनाव में हार गए। इसके बाद TMC ने उन्हें विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।
अभी

बंगाल में होगी सुरक्षाबलों की 70 कंपनियां तैनात
पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार (10 जुलाई) को सुरक्षाबलों की भारी तैनाती के बीच मतदान शुरू हो गया। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी। चारों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 10 लाख वोटर्स हैं। चुनाव आयोग ने चार विधानसभा सीटों पर वोटिंग के लिए 1,097 मतदान केंद्र बनाए हैं। यहां सुरक्षाबलों की लगभग 70 कंपनियां तैनात की गई हैं।

Related Posts

पीएम मोदी का ममता सरकार पर तीखा ह मला, कहा- TMC के लोग घरों को जलाते हैं, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के…

यहां कमीशनखोरी वाली सरकार… बंगाल में ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, सुनिए क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट से…

1 of 7

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *